
बलरामपुर। भारतीय जनता पार्टी किसान मोर्चा के तत्वाधान में बलरामपुर कलेक्टर के माध्यम से राज्यपाल के नाम ज्ञापन सौंपा। कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए भाजपा जिलाध्यक्ष गोपाल कृष्ण मिश्र ने बताया कि छुट्टियां एवं असामयिक वर्षा के कारण अधिकांश किसानों का धान नहींं बिका है और समय जो पूर्व निर्धारित था,बहुत कम है। शासन प्रशासन से गुजारिश है की आगामी 28 फरवरी तक धान खरीदी का समय बढ़ाया जाए। इस ज्ञापन को देने पहुंचे भाजपा जिला महामंत्री ओम प्रकाश जयसवाल, प्रदेश किसान मोर्चा के कार्यसमिती सदस्य एवं जिले के प्रभारी आकाश गुप्ता, भाजपा किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष भरत सेन, किसान मोर्चा वरिष्ठ नेता एवं पूर्व जिलाध्यक्ष शिवनाथ यादव, किसान मोर्चा जिला उपाध्यक्ष धीरज सिंह देव , भानुप्रकाश, किसान मोर्चा जिला कोषाध्यक्ष दीनानाथ यादव, जिला महामंत्री किसान मोर्चा दीपक मित्तल, जिला मीडिया प्रभारी मंडल अध्यक्ष स्रवन यादव सहित भाजपा कार्यकर्तागण उपस्थित थे।



















