कुंदन गुप्ता
कुसमी।
भाजपा मंडल कुसमी द्वारा गुरुवार को धान उपार्जन केंद्रो में हो रहे धान खरीदी का निरीक्षण किया गया। केंद्र में उपस्थित किसानों से चर्चा कर के धान के समर्थन मूल्य, धान की तौलाई आदि के संबंध में जानकारी प्राप्त की। धान उपार्जन केंद्र में धान बेचने के लिए आए हुए किसानों से चर्चा करते हुए उन्होंने इलेक्ट्रानिक आद्रता मापी से धान की नमी की जांच करवाई और धान नापतोल के बारे में जानकारी ली गई। पदाधिकारियों द्वारा वहां रखे किसानों के बोरों को तोलकर भी देखा गया तौल सही है नहीं। टोकन संबंधी विषयों पर उपस्थित अधिकारी-कर्मचारी से चर्चा किया गया। किसानों को धान बेचने में किसी भी प्रकार की समस्या ना हो।सरल-सहज तरीके से बेच पाए इसकी व्यवस्था सुनिश्चित करने हेतु अधिकारियों को कहा गया। बारदाने की स्थिति पर चर्चा की गई अधिकारियों द्वारा बताया गया बारदाने की कोई समस्या नहीं आएगी। किसान मोर्चा के द्वारा किसान मितान हेल्प डेस्क भी चलाया जा रहा है। भाजपा प्रदेश कार्यसमिति सदस्य रामकिशुन सिंह द्वारा भी अलग-अलग धान खरीदी केंद्रों में जाकर निरीक्षण किया गया। उन्होंने खरीदी प्रक्रिया से जुड़े हुए समस्त विषयों पर जानकारी लेते हुए धान बेचने आए कृषकों से बातचीत भी की। इस दौरान किसान मोर्चा जिलाध्यक्ष भरत सेन सिंह, किसान मोर्चा महामंत्री आनंद जायसवाल, मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल,  महामंत्री बालेश्वर राम, पार्षद नेता प्रतिपक्ष सोमनाथ भगत, किसान मोर्चा मंडल अध्यक्ष हरेंद्रनाथ पैकरा, कुमार नायक, इंद्रदेव निकुंज सहित अन्य किसान मोर्चा के पदाधिकारी उपस्थित रहें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!