[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

कुंदन गुप्ता


कुसमी।
भाजपा मंडल कुसमी की कार्यसमिति की बैठक रविवार को स्थानीय शिशु मंदिर कुसमी में संपन्न हुई। बैठक में मुख्य अतिथि जिला प्रतिनिधि विनोद गुप्ता जी विशेष रूप से उपस्थित रहे। मंडल कार्यसमिति की बैठक में विशेष रूप से समस्त मोर्चा प्रकोष्ठ के अध्यक्ष एवं महामंत्री की कार्यकारिणी की सूची के सत्यापन, विभिन्न शक्ति केंद्रों के शक्ति केंद्र प्रभारी एवं संयोजक-सहसंयोजक की उपस्थिति में गठित बूथ की समिति का सत्यापन का कार्य प्रस्तावित था। सभी कार्यकर्ताओं के द्वारा अपनी-अपनी बूथ समिति की सूची मंडल कार्यकारिणी की सूची मंडल अध्यक्ष को सौंपा गया।

बैठक में आगामी कार्यक्रम के लिए विस्तृत से चर्चा भी हुई। बैठक में सभी वक्ताओं द्वारा भारतीय जनता पार्टी की मजबूती पर जोर देते हुए आगामी विधानसभा के लिए तैयार रहने को कहा। वर्तमान में धान खरीदी कार्य हो रहा है, किसानों को भूपेश सरकार छल रही है, ना बारदाने की पूर्ति तक कर नही पा रही है। किसानों से धान तौलने का पैसा भी लिया जा रहा है। कई किसानो के धान रकबा शून्य करने के मामले सामने आ रहे हैं। सभी विषयों पर विशेष रूप से चर्चा हुई और आगामी कार्यक्रम के तहत ज्ञापन सौंपने से लेकर आंदोलन तक की तैयारी पर विशेष जोर दिया गया। भूपेश सरकार सरकार किसानों के साथ छलावा करके गंगाजल की झूठी कसम खाकर सरकार में आई है,ऐसा कोई वर्ग नहीं है जिसे भूपेश सरकार ने छला नहीं है, चाहे वह सरकारी कर्मचारी की बात हो, महिलाओं की बात हो, बेरोजगारों की बात हो, किसानों की बात हो, सभी वर्गों को भूपेश सरकार ने छाला है। इन सभी मुद्दों को लेकर पार्टी के कार्यकर्ताओं को लोगों तक जाना है और इन बातों को जन-जन तक पहुंचाने का संकल्प कार्यकर्ताओ के द्वारा लिया है। बैठक में मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल, महामंत्री बालेश्वर राम, पार्षद सोमनाथ भगत, वरिष्ठ भाजपा नेता रामप्रीत कुशवाहा, आनंद जायसवाल, अशोक सोनी, हरेंद्रनाथ पैकरा, दीपक सोनवानी, प्रीतम गुप्ता, कुंती बाई, भगवती सोनवानी, सुरभि, नसरुल्लाह खान, संजय रवि, सतीश चौहान, कुवर नायक, रोशन राम सहित पार्टी कार्यकर्ता उपस्थित रहें।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!