आशीष कुमार गुप्ता

अंबिकापुर/सेदम न्यूज़: सरगुजा जिले के बतौली में भारतीय जनता युवा मोर्चा मण्डल द्वारा बिजली बिल में बढ़ोतरी को लेकर रैली और सभा का आयोजन कर बिजली कार्यालय का घेराव कर छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन कर जमकर नारेबाजी की गई।

युवा मोर्चा के अगुवाई में बिजली बिल में बढ़ोतरी का आरोप लगाकर भारतीय स्टेट बैंक बतौली से लेकर बिजली कार्यालय तक रैली के माध्यम से जमकर नारेबाजी कर भूपेश सरकार पर आमजनता के साथ किए जा रहे छलावा ,युवाओं में बढ़ती बेरोजगारी,प्रधानमंत्री आवास में राशि नहीं देना ,प्रदेश की सड़कों का जर्जर व खस्ताहाल होना प्रदेश कि कांग्रेस सरकार की देन है।भूपेश सरकार की करनी और कथनी के कारण आम जनता ठगा जा रहा है ,आज छत्तीसगढ़ कांग्रेस सरकार की देन हैं कि हर विभाग में कमीशन का खेल और भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है ,आज कहीं भी विकास की बातें धरी सी रह गई है, विकास कि योजनाएं कागजों पर संचालित हो रही है, आज कांग्रेसी नेताओं के साथ कांग्रेसी प्रश्तअधिकारियों के भी हौसले बुलंद हैं कांग्रेस सरकार की मानसिकता का परिणाम है कि खुलेआम भ्रष्टाचार किया जा रहा है।



युवा मोर्चा द्वारा हुंकार भरते हुए कहा गया कि प्रदेश में भारतीय जनता पार्टी की सरकार बनते ही कांग्रेसी प्रस्त अधिकारी जो भ्रष्टाचार में संलग्न है उखाड़ फेकेंगे।किसानों और आम जनता के हितेषी भारतीय जनता पार्टी है जो सबका साथ सबका विकास के साथ आगे बढ़ती है
भारतीय युवा मोर्चा को भाजपा मंडल ,महिला मण्डल के द्वारा समर्थन दिया गया।सभी वरिष्ठ भाजपा पदाधिकारियों द्वारा रैली और सभा को संबोधित करते हुए कांग्रेस सरकार को जमकर कोसा गया ,सभी ने एक सुर में कहा कि भूपेश सरकार की मानसिकता का परिणाम है कि पूरे प्रदेश में भ्रष्टाचार चरम सीमा पर है क्षेत्र की जनता लूटी जा रही है जनता समझ चुकी है आने वाले चुनाव कांग्रेस सरकार को जनता उखाड़ फेकेगी।

बिजली कार्यालय के घेराव में भाजपा जिला महामंत्री देवनाथ सिंह, भाजपा मंडल अध्यक्ष रज्जुराम, मंडल महामंत्री निशांत गुप्ता, ईश्वर यादव, महिला मोर्चा से ललिता भगत, जिला पंचायत सदस्य शारदा पैकरा, भाजयुमो प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य अमित गुप्ता, जिला पिछड़ा वर्गमोर्चा के महामंत्री हरी गुप्ता, भाजयुमो अध्यक्ष नरेंद्र पैंकरा ,भगत सिंह पैंकरा, पुरुषोत्तम पैकरा, विनोदसारथी ,कलमु लकड़ा, पूनम गुप्ता ,चुरामणि दास ,राजेश गिरी, सूरज भगत ,रामकुमार पैंकरा, लीलू गोयल ,आशीष गुप्ता,तेजबल नागेश,विशाल गुप्ता,कार्यक्रम का संचालन चंदरलाल मिंज एवम् आभार नितिन गुप्ता के द्वारा किया गया। इस दौरान कार्यक्रम में आमजनता सहित भजपा के सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!