[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

कुंदन गुप्ता
कुसमी।
नगर के बालक हायर सेकेण्डरी स्कूल के प्रभारी प्राचार्य राजेंद्र प्रसाद भगत को भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन का जिला अध्यक्ष नियुक्त किया गया है। नियुक्ति पर क्षेत्रवासियों में काफी खुशियों का माहौल देखने को मिल रहा है। श्री भगत आए दिन सामाजिक कार्यों में अपनी योगदान देने से हमेशा चर्चा में बने रहते हैं जैसे कि वैश्विक महामारी कोरोना के प्रथम लॉकडाउन में भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के पूरे टीम के साथ सामरी विधानसभा क्षेत्र में कोरोनावायरस से बचाव एवं राहत सामग्री चावल ,दाल ,सब्जी , साबुन सैनिटाइजर मास्क इत्यादि सामग्री का निशुल्क वितरण कर क्षेत्रवासियों को कोरोनावायरस से बचाव हेतु जागरूक किया गया। इस मानवीय कार्य को देखकर भारतीय मानव अधिकार एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष रामाकांत ठाकुर ने राजेंद्र प्रसाद भगत को जिला अध्यक्ष बलरामपुर नियुक्त किया। वही सौरभ कुमार को जिला सचिव, मुनेश्वर राम जिला उपाध्यक्ष एवं सदस्य उत्पल कुमार ,जितेंद्र इक्का,  नईमुद्दीन खान, योगेश कुमार ,मुकेश यादव  एवं सुनील कुमार नाग ब्लॉक अध्यक्ष कुसमी, जयप्रभा किस्पोट्टा ब्लॉक उपाध्यक्ष,  संजय ओप्पो ब्लॉक सचिव एवं सदस्य दीपक भगत, सुनीता निकुंज ,ललित निकुंज एवं अन्य सदस्य की नियुक्ति कर किया गया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!