[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, एजेंसी। भारत के ज़्यादातर हिस्सों में इस वक्त तापमान बढ़ता ही चला जा रहा है। लेकिन इसी बीच ऐसी भी कई जगहें हैं, जहां साल के इस समय में भी मौसम सुहाना बना हुआ है। ये ऐसी जगहें हैं, जहां का तापमान शायद ही कभी 25 डिग्री सेल्सियस से ऊपर जाता हो। इसलिए अगर आप, ऐसी जगहों की तलाश कर रहे हैं, जहां गर्मी से छुटकारा पाने के लिए जाया जा सकता है, तो यह आर्टिकल आपके काम आ सकता है।

तो आइए जानें ऐसी ही कुछ जगहों के बारे में:
मुनस्यारी, उत्तराखंड

उत्तराखंड के कुमाऊं क्षेत्र में मुनस्यारी के पहाड़ देश के सबसे सुंदर और ऊंचे हैं। यह जगह बर्फ से ढके हिमालय की खूबसूरत चोटियों से घिरी है, जो आपकी आंखों को सुकून पहुंचाते हैं। आप यहां आकर दिमाग़ और दिल से रिफ्रेश महसूस करेंगे।
सांगला, हिमाचल प्रदेश
हिमाचल प्रदेश में सांगला घाटी एक बेहद खूबसूरत जगह है, जहां साल के 12 महीने ठंड और सर्द हवाओं का आनंद लिया जा सकता है। लाहौल और स्पीति में स्थित यह बंजर पहाड़ी रेगिस्तान भारी बर्फबारी के कारण चरम सर्दियों के महीनों के दौरान छह महीने तक बंद रहता है।
गुलमर्ग कश्मीर
क्या कश्मीर के गुलमर्ग से खूबसूरत कोई जगह हो सकती है? जब ठंडी हवा आपके गालों को सहलाएगी, तो आपकी अंदर की रूह जाग जाएगी। साथ ही आप चिलचिलाती गर्मी से राहत पाकर चेन की सांस लेंगे! बर्फ से ढके पहाड़ों से घिरे गुलमर्ग में दुनिया की सबसे ऊंची केबल कार भी चलती हैं, जिसे गोंडोला के नाम से जाना जाता है।
तीर्थन घाटी हिमाचल प्रदेश
अगर आप उन लोगों में से हैं, जिन्हें हिल स्टेशन का शांत वातावरण पसंद है, तो तीर्थन घाटी आपके लिए ही है। यह स्थान सुंदर ग्रेट हिमालयन नेशनल पार्क से घिरा हुआ है, जो यूनेस्को की विश्व धरोहर स्थल है। यहां तापमान शायद ही कभी 22 डिग्री सेल्सियस के पार जाता है।
तवांग, अरुणाचल प्रदेश
हर वक्स सफेद कार्पेट पर चलने की कल्पना करें। अरुणाचल प्रदेश में अविश्वसनीय हिल स्टेशन नीले और सफेद रंग की इतनी खूबसूरत छतरी बनाता है कि आप शायद ही इस नज़ारे को कभी भूल पाएंगे। यह जगह स्वर्ग से कम नहीं।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!