
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
कुंदन गुप्ता
कुसमी। सोमवार को क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने जल संसाधन विभाग से विकासखंड में करीब साधे तीन करोड़ रूपए की लागत से जलाशय योजना के मरम्मत एवं सुधार कार्यों का भूमिपूजन किया। इस मरम्मत एवं सुधार कार्य होने से कई हेक्टेयर में किसानों को सिंचाई सुविधा मिलेगी। संसदीय सचिव चिंतामणी महाराज ने सिविलदाग जलाशय योजना के मरम्मत एवं सुधार कार्य लागत 1.06 करोड़, दर्रीटोला जलाशय योजना के मरम्मत एव सुधार कार्य लागत 50.06 लाख, राजेन्द्रपुर योजना के मरम्मत एव सुधार कार्य लागत 76.08 लाख एवं लोहराढोढा जलाशय योजना के मरम्मत एव सुधार कार्य लागत 1.59 करोड जलाशय शीर्ष एवं नहर मरम्मत एवं नहर लाइनिंग कार्य का भूमिपूजन किया। जलाशय में रखरखाव के अभाव में कई जगहों से जीर्ण शीर्ण अवस्था में होने के कारण पिछले कई वर्षों से बहुत कम औसत में ही सिंचाई सुविधा उपलब्ध होती थी। संसदीय सचिव ने इस समस्या को संज्ञान में लेते हुए लगातार प्रयास से मरम्मत व लाइनिंग कार्यों को शासन से स्वीकृति कराकर क्षेत्र की जनता इसकी क्षमता अनुरूप सिंचाई सुविधा मुहैया करने का काम किया है। इस मौके पर जनपद अध्यक्ष हुमंत सिंह, उपाध्यक्ष हरीश मिश्रा, नपं अध्यक्ष गोवर्धन राम, एसडीओ बीके त्रिपाठी, अनिल सिन्हा सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी एवं ग्रामीण मौजूद थे।



















