
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के राजपुर में जल संसाधन उप संभाग कार्यालय भृत्य के पुत्र के भरोसे चार साल से संचालिय हो रहा है। कार्यालय में अधिकार-कर्मचारी सप्ताह में कभी एक दिन हस्ताक्षर करने पहुंच जाते हैं। मुख्यालय में और कार्यालय का भी यही हाल है एसडीएम रहते हैं मगर अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय से नदारत रहते हैं अपने निवास में रहना पसंद करते हैं।

राजपुर नगर पंचायत वार्ड क्रमांक 6 में जल संसाधन उप संभाग कार्यालय में एसडीओ सहित आधा दर्जन कर्मचारी पदस्त है। वर्तमान में कार्यालय भृत्य कृष्णा राम के पुत्र रामसाय राम के भरोसे संचालित हो रहा है। भृत्य के पुत्र रामसाय राम ने बताया अपने पिता के स्थान पर चार साल से काम कर रहा है प्रतिदिन अंबिकापुर से आना जाना करता है। कार्यालय में अधिकारी-कर्मचारी सप्ताह में एक दिन रजिस्टर में हस्ताक्षर करने पहुंच जाते हैं। मुख्यालय में और कार्यालय का भी यही हाल है एसडीएम रहते हैं मगर अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय से नदारत रहते हैं अपने निवास में रहना पसंद करते हैं।

कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन खराब
बलरामपुर जिला बनने के बाद तत्कालीन कलेक्टर एलेक्स पाल मेनन ने समस्त कार्यालयों में बायोमेट्रिक मशीन लगवाए थे। मशीन लगने के बाद अधिकारी- कर्मचारी समय पर मुख्यालय पहुंचते थे। आज बहुत सारे कार्यालय में बायोमेट्रिक मशीन खराब हो चुका है इसका फायदा अधिकारी- कर्मचारी उठा रहे हैं अपने निवास बैठ शासन के पैसों का बंदरबांट कर रहे हैं। कार्यालय में अफसरों का निरीक्षण नहीं होने के कारण अधिकारी कर्मचारियों का हौसला बुलंद है।
मुख्यालय में रहने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को बिल्डिंग मिला है
राजपुर मुख्यालय में रहने के लिए अधिकारी-कर्मचारियों को हाउसिंग बोर्ड का बिल्डिंग मिला है मगर अधिकारी-कर्मचारी मुख्यालय छोड़ अपने निवास में रहना पसंद करते हैं। एसडीएम शशि चौधरी बोले कार्यालय का निरीक्षण करूंगा अधिकारी-कर्मचारी अनुपस्थित पाए जाने पर कार्यवाही की जाएगी।



















