![WhatsApp Image 2021-09-20 at 5.04.55 PM](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-20-at-5.04.55-PM.jpeg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/09/WhatsApp-Image-2021-09-20-at-5.04.55-PM.jpeg?resize=696%2C392)
बलरामपुर जिले के राजपुर पुलिस थाना अंतर्गत कर्रा गांव में महिला के साथ दुष्कर्म करने वाला आरोपी को पुलिस ने 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।
थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने बताया कि कर्रा गांव की एक वृद्ध महिला रविवार को गांव में भीख मांगने गई थी। भीख मांग कर रात्रि करीब 7 बजे अपने घर लौट रही थी। रास्ते में चचेरी बहु मिल गई दोनों वापस लौट रही थी। गांव के ही 26 वर्षीय कठलु उर्फ अजय कुजुर पिता त्रिवेणी कुजुर पीछे से आकर महिला को पकड़कर अरहर खेत में ले जाकर ज़बरन दुष्कर्म कर फ़रार हो गया। महिला ने अपने घर पहुंच परिजनों को जानकारी दी। महिला ने अपने परिजनों के साथ थाना पहुंच आरोपी युवक के विरुद्ध केस दर्ज कराई। पुलिस ने आरोपी युवक को 24 घंटे के भीतर गिरफ्तार कर धारा 341,376 भादवीं पंजीबद्ध कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा।