
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बिलासपुर शहर को 353.56 करोड़ रुपए के विकास कार्यों की सौगात दी है। जिसमें बहुप्रतिक्षित तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज भी शामिल है। इस ब्रिज के शुरू होने जाने से अब लोगों को जाम से राहत मिलेगी। वहीं बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से बनाए गए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम का भी सीएम ने शुक्रवार को उद्घाटन किया है।

सीएम दोपहर को 2 बजे सीएम बिलासपुर पहुंचे थे जहां उन्होंने सबसे पहले 107 करोड़ रुपए की लागत से बनाए गए 1620 मीटर लंबे बिलासपुर- रायपुर रोड स्थित महाराणा प्रताप चौक पर तिफरा फ्लाई ओवर ब्रिज का लोकार्पण किया है। इस ब्रिज का लोकार्पण होने से महाराणा प्रताप चौक में जाम और यातायात की समस्या दूर होगी। इस ब्रिज का लोग लोग लंबे समय से इंतजार कर रहे थे। इसके अलावा सीएम ने 6 करोड़ 83 लाख रुपए की लागत से व्यवस्थित और आधुनिक सुविधाओं से लैस व्यापार विहार स्मार्ट रोड का लोकार्पण किया है। साथ ही मुख्यमंत्री ने बिलासपुर स्मार्ट सिटी लिमिटेड की तरफ से बनाए गए प्लेनेटोरियम का उपहार लोगों को दिया है। 3 एकड़ में 77 लाख रुपए की लागत से बनाए गए डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम प्लेनेटोरियम में कई खासियत हैं। लोग इस प्लेनेटोरियम के जरिए दिन में ही आकाशीय नज़ारे का अवलोकन कर सकेंगे। यहां लोगों को विज्ञान और खगोलशास्त्र के बारे में भी जानकारी मिल सकेगी। इस प्लेनेटोरियम में एक साथ 200 लोगों की बैठने की क्षमता है। इन कार्यक्रम में शामिल होने के बाद मुख्यमंत्री लाल बहादुर शास्त्री स्कूल मैदान पहुंचे थे। जहां सीएम ने कुल 353.56 करोड़ के विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें 62 कार्यों का लोकार्पण और 35 कार्यों का भूमिपूजन शामिल है। कुल मिलाकर सीएम ने शहर को 97 विकास कार्यों की सौगात दी है। इसमें पुलिस कर्मचारियों के लिए आवास, महाराणा प्रताप चौक-तारबहार चौक स्मार्ट सड़क भी शामिल है।



















