
कुसमी/ कुंदन गुप्ता: मोर आवास मोर अधिकार योजना के तहत प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित हितग्राहियों के हित मे प्रदेश भाजपा के आव्हान पर अभियान को व्यापक रूप से सफल बनाने के लिए कुसमी मंडल के तत्वाधान में शनिवार को ग्राम पंचायत केदली, गोपीनगर व लवकशपुर में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल की अगुवाई में बैठक कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ हल्ला-बोल किया गया।

बैठक में भाजपा मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने प्रदेश सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधा। उन्होंने ने कहा की छत्तीसगढ़ प्रदेश की कांग्रेस सरकार ने गरीब मजदूर किसानों से छलावा की है। उनका हक मार कर उन्हें प्रधानमंत्री आवास योजना से वंचित कर रखा है। जबकि देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का लक्ष्य है कि सभी कच्चे मकान पक्के मकान में बदल जाए और आवासहीन को सिर ढंकने आवास मिल जाए। हम सभी उनके सपनों को पूरा करना है, जिसको लेकर मोर आवास मोर अधिकार अभियान में गांव गांव जाकर उनका अधिकार दिलाने के लिए एक-एक भाजपा कार्यकर्ता गरीबों की आवाज बन कर पूरे प्रदेश में इस अभियान के तहत आंदोलन व धरना प्रदर्शन करेगी।
इस मौके पर अभियान के प्रभारी मंडल उपाध्यक्ष अशोक सोनी ने भी कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर निशाना साधते हुए भाजपा द्वारा चलाए जा रहे मोर आवास मोर अधिकार अभियान को सफल बनाने के लिए कार्यकर्ताओं को कमर कसते हुए उनसे अपील की है। कार्यक्रम में जिला पंचायत सदस्य हीरामुनी निकुंज, उमेश्वर ओझा, दिलीप गुप्ता, पारसनाथ पाल, इंद्रदेव निकुंज, कृष्णमुरारी सोनी, विवेक सिंह सहित भाजपा कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















