
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
कुंदन गुप्ता
कुसमी। भारतीय राष्ट्रीय कांग्रेस पार्टी का 137वां स्थापना दिवस कुसमी नगर पंचायत के बस्ती चौक में धूमधाम से मनाया गया।

कार्यक्रम में असंगठित कामगार कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अरविन्द तिवारी, जिला कांग्रेस सचिव अरुण गुप्ता, वरिष्ट कांग्रेसी फरीद खान, विजय गुप्ता एवं पूर्व नपं. अध्यक्ष विनोद कुमार के द्वारा महात्मा गांधी एवं इन्दिरा गांधी के छायाचित्र पर पुष्प अर्पित किया गया। इसके पश्चात स्थापना दिवस पर अरविन्द तिवारी एवं फरीद खान के द्वारा काँग्रेस झंडा का ध्वजारोहण किया गया। इस मौके कांग्रेसियों द्वारा मिठाई का भी वितरण किया गया। युकाँ जिलाध्यक्ष मुजस्सम नजर ने कांग्रेस पार्टी के इतिहास को बताया गया। उन्होंने बताया कि कांग्रेस की स्थापना 28 दिसम्बर 1885 को 72 व्यक्तियों द्वारा हुई व इसकी स्थापना में एओ ह्यूम (एक सेवानिवृत्त ब्रिटिश अधिकारी), दादा भाई नौरोजी और दिनशा वाचा ने अहम भूमिका निभाई। भारत की आज़ादी तक, कांग्रेस सबसे बड़ी और प्रमुख भारतीय जनसंस्था मानी जाती थी, जिसका स्वतन्त्रता आन्दोलन में केन्द्रीय और निर्णायक प्रभाव था।कांग्रेस पार्टी ने देश की आज़ादी के बाद देश के विकास में निर्णायक भूमिका निभाई है। स्थापना दिवस कार्यक्रम में पूर्णिमा सेमरिया, मोदस्सिर ईराकी, ओसामा खान, याकूब खान, जफर रहमानी, मोबिन साबरी, मो. रिजवी, मिथलेश गुप्ता, राजन परवेज, मोनू रहमानी, सलमान, सतवंत, इमरोज खान, गियानी यादव, एहतेशाम आलम, इमरोज अंसारी, नीरज यादव, राजा रहमानी, कु. सिंधिया पैकरा, मुकेश यादव, तौफीक आलम, शिवकुमार नगेशिया, सुहैल नजर, सरफराज आलम, रोहित इक्का, अगरसाय ,आनंद मिंज, हाबिल इक्का, प्रदीप तिर्की, अविनाश लकड़ा, बब्लू, अरमान, प्रीतम, सनिदेवल, अर्जुन, पार्वती, निर्मला ,स्मृति, लक्ष्मनिया कांग्रेसी कार्यकर्ता उपस्थित रहे।



















