![Screenshot_20221103-180005__01](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/Screenshot_20221103-180005__01.jpg?resize=696%2C373&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर। युवा कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष आकाश शर्मा के निर्देशानुसार युवा कांग्रेस बलरामपुर जिलाध्यक्ष बृजेश यादव के नेतृत्व में भारतीय जनता पार्टी के सहप्रभारी नितिन नवीन द्वारा छत्तीसगढ़ महतारी के अपमान के विरोध में राजपुर गांधी चौक में पुतला दहन किया गया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221103-WA0302-1024x768.jpg?resize=696%2C522&ssl=1)
इस दौरान जिला अध्यक्ष बृजेश यादव ने कहा कि नितिन नवीन ने छत्तीसगढ़ महतारी का अपमान किया है जो कि छत्तीसगढ़वासी और युवक कांग्रेस बर्दाश्त नहीं करेगी भारतीय जनता पार्टी एवं उसके नेता 15 सालो से छत्तीसगढ़वासियों को केवल लूटने का काम किया है कभी छत्तीसगढ़ की संस्कृति को बढ़ाने एवं आत्मसात करने का काम नहीं किया आज प्रदेश की भूपेश बघेल सरकार छत्तीसगढ़ी अस्मिता को लेकर नित नए आयाम गढ़ रही है।
इस दौरान जिला महासचिव अभिषेक सिंह, राहुल गुप्ता, विनय यादव, सोशल मीडिया के जिला चेयरमैन आदित्य जयसवाल विभू ,आकाश भारती , विनय यादव, प्रयाग यादव, राहुल गुप्ता ,सिप्पू सिंह, बाबू ,आशीष यादव , अभय सोनी, अमीन साय बेक, राजाराम ,शिव बालक, राम जीत रवि, अमन पैकरा, पंकज ठाकुर सहित अन्य युवक कांग्रेसी उपस्थित रहे।