सीतापुर/ रूपेश गुप्ता: भारतीय जनता युवा मोर्चा के कार्यकर्ताओं द्वारा बुधवार को भगत सिंह चौक भानुप्रतापपुर विधानसभा उपचुनाव के भाजपा प्रत्याशी ब्रम्हानंद नेताम के ऊपर झूठा बेबुनियाद चारित्रिक आरोप लगाने तथा प्रदेश में आदिवासी अस्मिता को मजाक बनाने के विरोध में मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का पुतला दहन किया गया राज्य सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की गई इस अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के अनुसूचित जनजाति मोर्चा के प्रदेश कार्य समिति सदस्य प्रभात खलखो जी किसान मोर्चा के मंडल अध्यक्ष विनोद अग्रवाल जी अनुसूचित जनजाति मोर्चा के मंडल अध्यक्ष एवं पार्षद भोलाराम मिंज जी युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एलु गुप्ता रामदयाल चौहान राहुल गुप्ता विवेक चौहान समीर बेहरा नरेन्द्र किंडो मंजीत गुप्ता दीपक दास राहुल गुप्ता सुभम गुप्ता दीपक चौहान मोती खलखो सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!