सीतापुर/रूपेश गुप्ता: युवा मोर्चा के प्रदेश आवाहन पर शुक्रवार को भारतीय जनता युवा मोर्चा मंडल सीतापुर द्वारा छत्तीसगढ़ सरकार के वादा खिलाफी बिजली हाफ एवं अघोषित बिजली कटौती को लेकर के विद्युत विभाग का घेराव कर कांग्रेस सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया गया। युवा मोर्चा कार्यकर्ताओं द्वारा राज्यपाल के नाम का ज्ञापन तहसीलदार को सौंपा गया।

इस अवसर पर भाजपा मंडल अध्यक्ष श्रवण दास पूर्व जिला पंचायत उपाध्यक्ष प्रभात खलखो सुनील गुप्ता युवा मोर्चा के जिला मंत्री अनीश यादव युवा मोर्चा मंडल अध्यक्ष एलु गुप्ता पार्षद विक्की नामदेव संगीता कंसारी प्रकाश कंसारी समीर बेहरा रूपेश आर्य गुप्ता दीपक दास संजय बेहरा ओमप्रकाश तिर्की निखिल सिंह निशांत गुप्ता विवेक चौहान आदित्य अग्रवाल विशाल गुप्ता राहुल गुप्ता विकास गुप्ता आशीष पैकरा शुभम गुप्ता त्रिलोचन सदावर्ती मनीराम बिंदे सिंह ठाकुर लोकेश्वर बबन सिंह गजराज सिंह नरेंद्र किंडो विवेक हरिवंसी दशरथ पैकरा सहित काफी संख्या में युवा मोर्चा के कार्यकर्ता प्रदर्शन में शामिल रहे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!