[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

नई दिल्ली, एजेंसी। यूक्रेन में युद्ध के बीच फंसे 21 वर्षीय भारतीय छात्र की गोलाबारी में मौत हो गई है। रूस द्वारा किए गए हमले में मारे गए छात्र का नाम नवीन शेखरप्पा है और वो कर्नाटक का रहने वाला था। रूस-यूक्रेन युद्ध के बीच हजारों भारतीय छात्र यूक्रेन में फंसे हुए हैं। बताया जा रहा है कि दो दिनों पहले ही नवीन ने अपने पिता से वीडियो काल के जरिए बात की थी।कर्नाटक आपदा प्रबंधन विभाग ने पुष्टि की है कि नवीन खाने का सामान लेने के लिए बाहर गए थे। इसी दौरान हुए हुए हवाई हमले में उनकी मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, खार्किव के सेंट्रल स्क्वायर पर एक प्रशासनिक इमारत पर रूस ने हमला किया था। इसी हमले की चपेट में आने के बाद नवीन की मौत हो गई। यूक्रेन में भारतीय छात्र की मौत पर विदेश मंत्रालय के प्रवक्ता अरिंदम बागची ने ट्वीट कर कहा कि हम परिवार के प्रति अपनी गहरी संवेदना व्यक्त करते हैं। विदेश मंत्रालय मृतक छात्र के परिवार के संपर्क में है। साथ ही उन्होंने बताया कि भारतीय विदेश सचिव ने रूस और यूक्रेन के राजदूत से भारतीय नागरिकों के लिए तत्काल सुरक्षित निकसी की मांग को फिर से दोहराया है। उन्होंने कहा कि कुछ इसी तरह की कार्रवाई रूस और यूक्रेन में हमारे राजदूतों द्वारा भी की जा रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!