
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
हेग, एएनआइ, एजेंसी। अंतरराष्ट्रीय न्यायपालिका (आइसीजे) ने यूक्रेन की पूर्व याचिका का संज्ञान लेकर रूस से आहान किया कि वह अदालत के आदेश का पालन इस तरह करें कि उसका वास्तव में कोई प्रभाव पड़े। यूक्रेन-रूस संकट के मामले में अंतरराष्ट्रीय न्यायपालिका (आइसीजे) सात और आठ मार्च को हाईब्रिड फारमेट में सुनवाई करेगा।आइसीजे ने बयान जारी करके कहा कि यूक्रेन बनाम रूस के मामले में नरसंहार और युद्ध के खिलाफ जनसुनवाई सोमवार और मंगलवार को होगी। यह सुनवाई हेग के पीस पैलेस में आयोजित होगी। रूस के विदेश मामले के मंत्री व जज जेई डोनोहुए को संबोधित करते हुए अंतरराष्ट्रीय अदालत के अध्यक्ष ने एक पत्र में कहा कि रूस को इस तरह बर्ताव करना चाहिए अदालती आदेश का उपयुक्त प्रभाव पड़े। विगत 26 फरवरी को यूक्रेन ने याचिका दायर की थी जिसमें रूस के खिलाफ उसकी संप्रभुता को चुनौती देने और उसके देश के लोगों का नरसंहार करने का भी आरोप है। इससे पहले, रूस ने लुहंस्क और दोनेस्क को यूक्रेन से अलग करने के दस्तावेज को मंजूरी देकर पूरी दुनिया को चौंका दिया था।
यूरोपीय संघ ने रूस पर लगाए कई तरह के प्रतिबंध
बता दें कि 24 फरवरी को रूसी सेना ने यूक्रेन में सैन्य अभियान शुरू किया था, इससे तीन दिन पहले मास्को ने यूक्रेन के अलग-अलग क्षेत्रों- डोनेट्स्क और लुहान्स्क को स्वतंत्र संस्थाओं के रूप में मान्यता दी थी। ब्रिटेन, यूएस, कनाडा और यूरोपीय संघ सहित कई देशों ने यूक्रेन में रूस के सैन्य अभियानों की निंदा की है और मास्को पर प्रतिबंध लगाए हैं। इन देशों ने रूस से लड़ने के लिए सैन्य सहायता में मदद करने का यूक्रेन से वादा भी किया है।
कीव समेत कई शहरों में घुसी रूसी सेना
गौरतलब है कि रूस यूक्रेन पर तेजी से हमले करता जा रहा है। यूक्रेन की राजधानी कीव समेत कई शहरों में रूसी सेना घुस गई है। मंगलवार को रूस ने राजधानी कीव स्थित टीवी टावर को मिसाइल हमले से नष्ट कर दिया है।



















