
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
गोरखपुर, जेएनएन,एजेंसी। पीएम ने कहा कि दो साल से दुनिया में जो स्थित बनी है। उससे आप सभी परिचित है। कोरोना ने पूरी दुनिया को 100 साल में कभी ऐसी महामारी का सामना नहीं करना पड़ा था। बड़े बड़े देशों के सामने संकट खड़ा हो गया। इस समय भी जो वैश्विक हालात है। उस पर प्रत्येक भारतीय की नजर है। इस चुनौती में भारत ने हमेशा अपने एक एक नागरिक के जीवन की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता दी। जब भी संकट आया नागरिकों को वापस लाने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ी। आपरेशन गंगा चलाकर हम यूक्रेन से हजारों को भारतीयों को वापस ला रहे है। जो लोग वहां अभी फंसे है उन्हें भी पूरी सुरक्षा के साथ उन्हें वापस लाने का प्रयास है। इस समय भारत को ज्यादा से ज्यादा ताकतवर और आत्मनिर्भर बनाने का है। इस समय जाति पाति से ऊपर उठकर राष्ट्र के साथ खड़े होने का समय है।
हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा : मोदी
पीएम मोदी ने कहा कि आज पांचवें चरण मतदान हो रहा है। आज का मतदान यूपी में भाजपा एनडीए की प्रचंड बहुमत की सरकार को एक और ठप्पा लगाने वाले है। यूपी को दंगामुक्त, गुंडामुक्त व यूपी के विकास के लिए लोगों का भरपूर आशीर्वाद मिल रहा है। आज चंद्रशेखर आजाद के बलिदान दिवस पर देश अपने सपूत काे याद कर रहा है। कल बाएयर स्ट्राइक के तीन साल पूरे होने पर देश ने अपने वायुसेना के पराक्रम को याद किया। हमारे सूर्यवीरों ने देश को चुनौती देने वालों को उनके घर में घुसकर मारा था। ये दिन जब जब आता है। देश का सीना गर्व से और भी चौड़ा हो जाता है। भारत का यह पराक्रम दिल्ली और लखनऊ में बैठक परिवाद के लोगों को पंसद नहीं आता है। य्रे लोग आज भी हमारी सेनाओं से सबूत मांगते है। ऐसे लोगों से यूपी जनता को बहुत सर्तक रहना है।
मंच पर पहुंचे पीएम मोदी
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी मंच पर पहुंच गए हैं। मंच पर पहुंचते ही लोगों ने तालियों की गड़गडाहट से पीएम का स्वागत किया। पीएम मोदी ने हाथ हिलाकर लोगों का अभिवादन किया। केंद्रीय मंत्री अनुप्रिया पटेल ने संबोधन से पीएम का किया स्वागत।
बस्ती पहुंचे प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, चुनावी सभा को करेंगे संबोधित
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी बस्ती पहुंच गए हैं। उनका हेलीकाप्टर यहां लैंड कर गया है। वह यहां पालीटेक्निक कालेज परिसर में भाजपा प्रत्याशियों के समर्थन में आयोजित चुनावी सभा को संबोधित करेंगे। प्रधानमंत्री तीस मिनट तक यहां रहेंगे। प्रधानमंत्री के साथ मंच पर उत्तर प्रदेश सरकार की ओर से उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा शिरकत करेंगे। प्रधानमंत्री गोरखपुर से हेलीकाप्टर से यहां आएंगे और देवरिया चले जाएंगे। उपमुख्यमंत्री लखनऊ से सड़क मार्ग से चलकर यहां पहुंचेंगे। जिलाधिकारी साैम्या अग्रवाल ने इसकी पुष्टि करते हुए बताया कि प्रधानमंत्री के बस्ती आगमन को लेकर सुरक्षा के पुख्ता इंतजाम किए गए हैं। प्रधानमंत्री की सभा के लिए लोगों में भारी उत्साह है। लोग सुबह से ही पीएम की प्रतीक्षा कर रहे थे। मंच पर पहुंचे उप मुख्यमंत्री केशव मौर्य व दिनेश शर्मा, मंडल के सभी प्रत्याशी जनसभा मे पहुंच चुके हैं। पीएम मोदी यहां किसी भी क्षण पहुंच सकते हैं।बस्ती तीन बार आ चुके हैं पीएम मोदी : महर्षि वशिष्ठ की यह धरती नरेंद्र मोदी के लिए शुभदायी है। पहली बार वो वर्ष 2014 के लोकसभा चुनाव में आए थे। तब सपा और बसपा के इस गढ़ में भगवा लहराया और मंडल की तीनों बस्ती,खलीलाबाद और डुमरियागंज लोेकसभा की सीटें भाजपा की झोली में चली गई। मोदी देश के प्रधानमंत्री बने और दूसरी बार वो वर्ष 2017 के विधान सभा चुनाव में आए। तब भी वो मंडलीय चुनावी सभा ही करने आए थे। मोदी की इस सभा का असर यह हुआ भाजपा गठबंधन ने मंडल की सभी तेरह विधान सभा की सीटें जीत ली। प्रधानमंत्री के लिए शुभदायी है बस्ती की सभा : प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी 27 फरवरी को बस्ती में जीत का चौका लगाने आ रहे हैं। मंडलस्तरीय चुनावी सभा के सहारे एक बार फिर से मंडल की तेरह विधान सभा सीटों पर भगवा लहराने की तैयारी है। छठवें चरण में तीन मार्च को बस्ती मंडल में चुनाव होना है। भाजपा ने पुराना इतिहास दोहराने के लिए पूरा दमखम लगा दिया है। बहरहाल प्रधानमंत्री की सभा से भाजपा प्रत्याशियों को भी काफी उम्मीदें हैं।



















