[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

लखनऊ। देश के रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह आज से अपने संसदीय क्षेत्र लखनऊ के तीन दिन के दौरे पर रहेंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह इस दौरान सीएम योगी आदित्यनाथ के साथ उनके सरकारी आवास पर उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में शामिल होंगे। इसमें रक्षा उपकरण का उत्पादन करने वाली देश की दिग्गज कंपनियों के विशेषज्ञ भी रहेंगे। राजनाथ सिंह लखनऊ में तीन दिनी प्रवास के दौरान विभिन्न सामाजिक तथा राजनीतिक गतिविधियों में शिरकत करेंगे।रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह शुक्रवार को करीब 10:30 बजे लखनऊ के चौधरी चरण सिंह इंटरनेशनल एयरपोर्ट पर लैंड करने के बाद सीधा मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के सरकारी आवास का रूख करेंगे। राजनाथ सिंह यहां पर सीएम योगी आदित्यनाथ तथा अन्य रक्षा विशेषज्ञों के साथ उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की बैठक में शामिल होंगे। उत्तर प्रदेश में छह नोड में उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की स्थापना की गई है। इसमें 11207.63 करोड़ रुपये का निवेश प्रस्तावित है। इसके लिए इंवेस्टर्स समिट में 57 एमओयू पर हस्ताक्षण भी हुए थे। जिसमें करीब ढाई लाख लोगों के लिए रोजगार के अवसर भी पैदा होंगे। इसके लिए 1482 हेक्टेयर का लैंड बैंक बनाया गया है। उत्तर प्रदेश डिफेंस इंडस्ट्रियल कॉरिडोर की यूनिट आगरा, अलीगढ़, लखनऊ, कानपुर, झांसी तथा चित्रकूट में स्थापित की जा रही हैं। अब तक 24 कंपनियों को 337 हेक्टेयर भूमि आवंटित कर दी गई है। लखनऊ में ब्रह्मोस मिसाइल के निर्माण के लिए कंपनी को 80 हेक्टेयर तथा झांसी में भारत डायनामिक्स को 183 हेक्टेयर जमीन आवंटित की गई है। आज की बैठक में कार्य प्रगति की समीक्षा के साथ ही आगे की योजना पर भी चर्चा होगी।
राजनाथ सिंह आज ही लखनऊ में शाम को करीब चार बजे बाबू बनारसी दास यूनिवर्सिटी में पूर्व केन्द्रीय मंत्री स्वर्गीय डा.अखिलेश दास की प्रतिमा का अनावरण करेंगे। इसके बाद शाम को साढ़े पांच बजे सुशांत गोल्फ सिटी सेक्टर सी में द सेंट्रम का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद दिलकुशा में अपने आवास पर जाएंगे। राजनाथ सिंह शनिवार को पीटीसी इंडस्ट्रीज परिसर, कानपुर रोड में आयोजित लोकार्पण व शिलान्यास कार्यक्रम में शामिल होंगे। कार्यक्रम के बाद अपने आवास पर भोजन करेंगे। इसके बाद शाम को चार बजे सीएमएस गोमती नगर विस्तार में ममता चैरिटेबल ट्रस्ट की ओर से आयोजित कार्यक्रम शामिल होंगे। शाम को ही रुचि खंड -1, शारदा नगर में निजी स्कूल की नई शाखा का उद्घाटन करेंगे। इसके बाद अपने आवास वापस होंगे। रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह रविवार सुबह 11:30 बजे पूर्व सैनिक कल्याण निगम परिसर, तलीबाग में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद के रजत जयंती समारोह में शामिल होंगे। इसके बाद कृष्णा नगर में दोपहर तीन बजे ब्राह्मण परिवार के 16वें स्थापना दिवस कार्यक्रम में जाएंगे। यह कार्यक्रम कृष्णा नगर कानपुर रोड के उत्तम लॉन में होगा। इस कार्यक्रम में शामिल होने के बाद शाम को 4:30 बजे रक्षा मंत्री रजानाथ सिंह एयरपोर्ट से दिल्ली के लिए रवाना होंगे। 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!