कुसमी/ कुंदन गुप्ता: भारतीय जनता पार्टी कुसमी मंडल की नई कार्यकारिणी घोषित कर दी गई। मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी नई टीम के नामों का ऐलान शनिवार देर रात कर दिया। टीम में युवा चेहरों को तवज्जो दी गई है तो 2 महिलाएं भी शामिल की गई हैं

भाजपा जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश जायसवाल के अनुमोदन के बाद मंडल अध्यक्ष संजय जायसवाल ने अपनी नई टीम में 6 उपाध्यक्ष, 2 महामंत्री ,6 मंत्री, 1-1 कोषाध्यक्ष, कार्यालय मंत्री तथा 2 मीडिया प्रभारी, कुल 18 सदस्यों को शामिल किया है। टीम में अशोक सोनी, रामसुंदर यादव, सुनिता भगत, रामलगन राम, मथुरा प्रसाद यादव व गुना राम नगेशिया को उपाध्यक्ष मनोनीत किया है। वरिष्ठ भाजपा नेता बालेश्वर राम और सत्यनारायण गुप्ता को महामंत्री बनाया गया है। मंत्री पद पर शिवा साहू, दुर्गा प्रसाद, भगवती सोनवानी, सुभाष गुप्ता, पारस नाथ पाल तथा जगरनाथ यादव को नियुक्त किया गया है। मंडल के कोषाध्यक्ष की जिम्मेदारी जयप्रकाश गुप्ता को दी गई है जबकि मीडिया प्रभारी का दायित्व अतुल जायसवाल व सह मीडिया प्रभारी चंदन गुप्ता को सौंपा गया है। टीम में अखलेश गुप्ता कार्यालय मंत्री होंगे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!