
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर सहित आसपास के क्षेत्रों में हर्षोल्लास के साथ होली खेली गई। शुक्रवार को आम जनता व शनिवार को नगर से लेकर थानों में पुलिस ने होली खेली गई। एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दी।

गांधी चौक पर सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने शुक्रवार को नगरवासियों के साथ होली खेल एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं दी। वही शुक्रवार को ग्राम नवकी सरनापारा के पास बिगन सोनी के निवास पर प्रत्येक वर्ष की भांति इस वर्ष की होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। एक दूसरे को गुलाल और रंग लगाकर शुभकामनाएं देते हुए हषोल्लास के साथ होली खेली गई।

वही खुठनपारा निवासी रामआशीष सोनी के निवास पर होली मिलन समारोह का आयोजन किया गया। पुलिस कर्मी होली के दिन ड्यूटी पर रहे शनिवार को सुबह से ही पुलिस कर्मियों ने होली खे लना शुरू किया। राजपुर थाना में अखिलेश सिंह, पस्ता थाना में संपत पोटाई, डवरा चौकी में राजकुमार कश्यप व बरियों चौकी में रजनीश सिंह के नेतृत्व में होली खेली गई। राजपुर थाना, पस्ता थाना, डवरा चौकी व बरियों चौकी में पुलिस कर्मियों ने एक-दूसरे को रंग लगाया और होली खेली।

होली के दौरान सुरेश सोनी, बिगन सोनी, राजेश्वर गुप्ता, अनिल सोनी, मनोज अग्रवाल, राजीव गुप्ता, नीलेश जायसवाल, राजा मिश्रा, सुरेंद्र यादव, जयमंगल सिंह, अभिषेक सोनी, विश्वास कुमार गुप्ता, सहदेव लकड़ा, रविशंकर सोनी, रामआशीष सोनी, रवि सोनी, बृजेश सोनी, संतोष सोनी, अरुण सोनी, एस आंनद, राहूल गुप्ता, अशोक कश्यप आदि उपस्थित थे।



















