![IMG-20220823-WA0200](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0200.jpg?resize=696%2C392&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर.बलरामपुर जिले राजपुर बस स्टैंड में कांग्रेसियों ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 61 वां जन्मदिन हर्षोल्लास के वातावरण में आतिशबाजी कर धूम धाम से मनाया.
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0219.jpg?resize=696%2C522)
छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल का 61 वां जन्मदिन आतिशबाजी, डीजे साउंड के साथ हर्षोल्लास के वातावरण में केक काटकर मनाया. श्री बघेल के जन्मदिन पर कांग्रेसियों ने फल वितरण कर भोजन कराया. कांग्रेस जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल ने छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री भूपेश बघेल के जन्मदिन पर छत्तीसगढ़ सरकार की उपलब्धियां गिनाई.
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/08/IMG-20220823-WA0215.jpg?resize=696%2C348)
जन्मदिन की अवसर पर जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष सिंह, वरिष्ठ कांग्रेसी नीलेश जायसवाल, सुनील सिंह, कमलाकांत पांडेय, दोमनिक एक्का, चंदर यादव, कैलाश भगत, देवशरण राम, आनंद मशीह,राहुल गुप्ता, राजा मिश्रा, राजेश यादव, दसरू राम, किरण तिर्की सहित कांग्रेस कार्यकर्ता व गांव के ग्रामीण उपस्थित थे.