
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर में शांति कुंज स्वर्ण जयंती 2021 के अवसर पर गुरुवार को गायत्री प्रज्ञा पीठ प्राण प्रतिष्ठा आयोजन किया गया। कलश यात्रा में महिलाएं व बच्चे शामिल हुए। थाना प्रभारी अखिलेश सिंह ने पुलिस की ड्यूटी लगाई थी।

मां महामाया मंदिर प्रांगण में स्थित गायत्री मन्दिर से मंगल कलश यात्रा गायत्री माता के जैकारे के साथ
नगर भ्रमण कर बालक हाई स्कूल प्रांगण महुआपारा पहुंची। गुरुवार को कलश यात्रा के बाद आरती, प्रसाद वितरण, अखंड जाप, शुक्रवार को देव संस्कृति विश्व विद्यालय के प्रति कुलपति डॉ. चिन्मय पांडेय का आगमन, प्रज्ञा पीठ का प्राण संचार व लोकार्पण आयोजन किया गया है।

इस दौरान अंबुज यादव, मुंद्रिका कश्यप, रघुनाथ प्रसाद गुप्ता, पवन प्रजापति, मालती कश्यप, दुबे प्रसाद, शशिकला भगत, अजय कश्यप, गुल्लू कश्यप, रामबिलास, दरबारी राम, सीता राम यादव आदि काफ़ी संख्या में महिलाएं ,पुरुष व बच्चें उपस्थित थे।



















