बलरामपुर।आजादी के अमृत महोत्सव राष्ट्रीय विधिक सेवा प्राधिकरण के तत्वाधान में शनिवार को राजपुर जनपद के विभिन्न ग्राम पंचायतों में आयोजित की गई।
अधिवक्ता सुनील सिंह, पीएलबी कमला गुप्ता स्थानीय आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के साथ पंचायतों में विधिक जानकारी दी। ग्राम पंचायत ओकरा में उपस्थित ग्रामीणों को जानकारी देते हुए अधिवक्ता सुनील सिंह ने कहा की कानून की जानकारी का विषय आम नागरिकों के लिए रुचिकर नहीं है यह ठीक उसी तरह से है जिस तरह से भागवत कथा या रामायण कथा सुनने के दौरान लोगों को नींद आने लगती है कानून की जनाकारी देते समय कई बार जानकारी आम लोगों को हमारे द्वारा दी जाती है उसे लोग ध्यान से नहीं सुनते हैं और इसका लाभ नहीं ले पाते विधिक साक्षरता के शिविरों में लगातार लोगों को जागरूक करने की नियत से उनके रोजमर्रा में के जीवन में उपयोग आने वाली कानूनों के बारे में जनाकारी दी जाती है। मोटर यान अधिनियम की जानकारी देते हुए उन्होंने बताया कि किसी भी दो पहिया वाहन चालक के लिए हेलमेट अनिवार्य है हेलमेट नहीं पहनने की दशा में न्यूनतम जुर्माना एक हज़ार पटाना होगा।
इस दौरान पीएलवी कमला गुप्ता, पूर्व जनपद अध्यक्ष देव शरण राम, जनपद सदस्य आनंद मसीह, सरपंच किरण तिर्की आदि उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!