[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के द्वारा दिया गया मानवाधिकार का राष्ट्रीय अवार्ड
छत्तीसगढ़ में अच्छा कार्य करने के कारण राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के डीके.सोनी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया।     

   

 अंबिकापुर।राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था के द्वारा एक कार्यक्रम का आयोजन वाराणसी के सारनाथ में होटल लोटस में किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व राज्य मंत्री उत्तर प्रदेश भत्ते चंदिमां थे। डीके. सोनी को छत्तीसगढ़ राज्य में अच्छा कार्य करने एवं जनहित के मुद्दों को समाज हित में उठाने एवं उसकी आवाज बुलंद करने के कारण राष्ट्रीय पुरस्कार से सम्मानित किया गया तथा सम्मान स्वरूप साल एवं मेमेन्टो प्रदान किया गया। डीके. सोनी को राष्ट्रीय मानव अधिकार संसाधन विकास संस्था का प्रदेश अध्यक्ष भी नियुक्त किया एवं उन्हें छत्तीसगढ़ राज्य में उक्त संस्था के पदाधिकारी नियुक्त करने हेतु भी कहा गया। मानव अधिकार एक्टिविस्ट भी काफी संख्या में उपस्थित थे। डीके. सोनी के उक्त संस्था के प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त होने से सामाजिक कार्यकर्ताओं में हर्ष व्याप्त है।कार्यक्रम में मुख्य रूप से संस्था के महासचिव डॉ. अनमोल टेमबुरने नागपुर, मुख्तार अहमद कोलकाता, मनीष भल्ला इंदौर, अशोक सागर दिल्ली, शेखर नागपुर, विमल जैन वाराणसी, प्रदीप त्रिवेदी सारनाथ, वीर कंचन महाराष्ट्र उपस्थित थे। 

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!