[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत ग्राम पहाड़खाडूआ के झपीपहाड़ लकड़ी लेने जंगल गई महिला पर भालू ने हमला कर दिया।भालू ने महिला के सिर और कंधे से मांस नोच ले गया। महिला ने मदद के लिए शोर मचाया तो महिलाएं मदद के लिए पहुंचे। महिलाएं को आता देख भालू वहां से भाग निकला। सूचना मिलने पर वन विभाग की टीम पहुचंकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया। बीएमओ डॉ.रामप्रसाद तिर्की ने प्राथमिक उपचार के बाद स्थिति गंभीर देख महिला को मेडिकल कॉलेज रेफर किया।

ग्राम पहाड़खडूआ निवासी 55 वर्षीय पुनि पति मंगल साय गांव वाले महिलाएं के साथ शनिवार को दोपहर  करीब 3 बजे झपीपहाड़ जंगल में लकड़ी लेने गई  थी। जंगली भालू ने पुनि के ऊपर अचानक हमला कर दिया। पुनि ने बचने की प्रयास किया लेकिन तब तक भालू ने उसके सिर, और कंधे पर पंजा मार दिया। हमले में सिर और कंधे का मांस नोच ले गया। महिला के शोर सुनकर आसपास के महिलाएं एकत्र हुए तो भालू भाग गया। गांव के ग्रामीणों ने तत्काल वन विभाग के कर्मचारियों को सूचना दी।मौके पर तत्काल वन परिक्षेत्राधिकारी अजय तिवारी वनकर्मियों के साथ पहुंचकर महिला को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लाकर प्राथमिक उपचार कराया। बीएमओ डॉ. रामप्रसाद तिर्की ने प्राथमिक उपचार के बाद महिला के स्थिति गंभीर देख मेडिकल कॉलेज रेफर किया। मौके पर वन परिक्षेत्राधिकारी अजय तिवारी ने तत्कालीन सहायता राशि एक हज़ार रुपए प्रदान किया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!