
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
बलरामपुर।बलरामपुर वन मंडल के अंतर्गत वाड्रफनगर व धमनी वन परिक्षेत्र के अंतर्गत चल रहे शासकीय कार्य के राशि का भारी मात्रा में फर्जी बिल व्हाउचर लगाकर बंदरबाट करने का मामला सामने आया है।जनप्रतिनिधियों ने शिकायत वनमंत्री से करते हुए जांच की मांग की हैं।

जनप्रतिनिधियों ने बताया कि बलरामपुर वन मंडल के वाड्रफनगर व धमनी रेंज के कार्यो के व्हाउचर का अवलोकन कर कार्य निरीक्षण किया जाए तो कैम्पा मद के आबंटन बजट एवं रेगुलर मद के आबंटन के बजट के गबन हुए शासकीय राशि का जांच के दौरान पता चलेगा यहां रेंज के दोनों रेंजर एवं रेंज प्रभारी कर्मचारियों के साथ मिल कर रातो-रात कंटूर टंच, मिट्टी चेक डेम, बोल्डर चेक डेम का द्वितीय वर्ष, तृतीय वर्ष व चतुर्थ वर्ष का फेसिंग मरम्मत का बिल व्हाउचर बना चार्ज किया जा रहा है। भ्रष्टाचार उजागर नही हो पाए इस लिए रेंजर चेक केश का समितियों में राशि डाल कर भोले भाले समितियों के सदस्यों और अध्यक्षों को फसाने पर तुले हुए है जिसमे कर्मचारी भी शामिल है।
इसी प्रकार का वाड्रफनगर वन परिक्षेत्राधिकारी फरवरी माह में 50 लाख रुपए का शासकीय खाता से राशि का आहरण किया गया है। 22 फरवरी 2022 को तत्कालीन वन मंडलाधिकारी का स्थानंतरण हो जाने पर मुख्य वन संरक्षण अंबिकापुर एवं बलरामपुर वन मंडलाधिकारी के संयुक्त आदेश पर बैक होल्ड आदेश जारी किया गया। जिसमे शासकीय राशि को किसी भी कार्य के लिए नही निकाला जाए। बैंक होल्ड के स्थिति में शासकीय खाता में शासकीय राशि 50 लाख रुपए वाड्रफनगर वन परिक्षेत्राधिकारी द्वारा जमा करना कालेधन का उजागर करता है इनके पास कालेधन को बचाने के लिए योजना बद्ध कार्य किया गया।इसी प्रकार धमनी रेंज का है तत्कालीन परिक्षेत्राधिकारी स्व. दिलीप मासकोले के द्वारा 67 लाख रुपए का मज़दूरी भुगतान वर्ष 2020 में कर दिया गया था। उनके मौत होने के पश्चात ही अशोक तिवारी वन क्षेत्रपाल द्वारा प्रभार लिए और उसका फायदा उठाते हुए 67 लाख रुपए का व्हाउचर चार्ज कर राशि आहरण कर गबन करने का मामला सामने आया है। वर्ष 2020 फरवरी व मार्च के व्हाउचर के जांच के दौरान सब साफ हो जाएगा।परिक्षेत्र वाड्रफनगर एवं धमनी परिक्षेत्र के लैंटाना उन्नमूलन के कार्यो का व्हाउचर जांच में किए गए राशि के भ्रष्टाचार का उजागर हो जाएगा। लैंटाना उन्नमूलन संबधित कुछ कम्पार्टमेंट जांच के योग है। जिसमे डबल-डबल व्हाउचर बनाए गए हैं। जितना भूमि वन विभाग में नही है उनका भी लैंटाना उन्नमूलन में चार्ज किया गया है। सभी कार्य जांच के विषय है। जनप्रतिनिधियों ने वनमंत्री से शिकायत कर भ्रष्टाचार करने वालों के विरुद्ध कानूनी कार्यवाही की मांग की है।




















