![IMG-20211128-WA0136](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211128-WA0136.jpg?resize=696%2C327&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
अंबिकापुर। लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने रविवार को विधानसभा लुंड्रा के बुलगा पंचायत मे भवन की घोषणा की। पूर्णाहुति के 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर समाज के साथ प्रवचन सुनी। वही समाज के द्वारा भवन एवं पेयजल हेतु हैंडपंप खनन की मांग की गई जिसे तत्काल पूर्ण किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211128-WA0135.jpg?resize=696%2C324)
भवन की घोषणा के दौरान विधायक डॉ. प्रीतम राम ने केंद्र सरकार पर जमकर निशाना साधा। उन्होंने कहा कि केंद्र की मोदी सरकार ने 7 साल में पेट्रोल-डीजल सहित रसोई गैस से लेकर खाद्य सामग्रियों की कीमतों में भारी वृद्धि हुई है। उन्होंने कहा कि मोदी सरकार को आखिरकार अपने 3 काले कानून वापस लेने पड़े।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2021/11/IMG-20211128-WA0138.jpg?resize=696%2C326)
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ में कांग्रेस ने विकास का वादा किया था, उसे पूरा किया जा रहा है। भूपेश सरकार छत्तीसगढ़ के किसानों, बेरोजगारों और महिलाओं के लिए चिंतित है। आज छत्तीसगढ़ में गांवों में देवगुड़ी, गोठान योजना के साथ ही कई विकास के काम किए जा रहे हैं। जिससे सीधे यहां के बेरोजगारों को रोजगार मिला है। कांग्रेस सरकार की कई उपलब्धियां गिनाई। इस दौरान कांग्रेस कार्यकर्ता गांव के ग्रामीण उपस्थित थे।