
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
अंबिकापुर। छत्तीसगढ़ में 1 दिसम्बर से खरीफ विपणन के लिए शासन के मंशानुरूप उपार्जन केंद्रों में धान खरीदी प्रारंभ हो गई है। लुंड्रा विधायक डॉ. प्रीतम राम ने बटवाही व बरगीडीह धान उपार्जन केंद्र में विधिवत पूजा-अर्चना व फीता काटकर समर्थन मूल्य पर धान खरीदी का शुभारंभ किया। खरीदी केंद्र का भ्रमण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया।

शुभारंभ के दौरान विधायक डॉ.प्रीतम राम ने कहा किपूरे प्रदेश के साथ-साथ जिले में भी धान खरीदी केंद्रों के दूर-दूर होने के कारण किसानों को होने वाली समस्याओं के दृष्टिगत नए उपार्जन केंद्र खोले गए हैं, शासन की मंशा है कि किसान अपना उपज बिना किसी परेशानी के बेच पाए, ऐसी व्यवस्था सुनिश्चित की गई है। शासन ने किसानों के हित में किए गए फैसलों से अपना संकल्प पूरा किया है। राजीव गांधी किसान न्याय योजना के माध्यम से जिले के किसानों को लाभान्वित किया जा रहा है। अब चार किश्तों के माध्यम से आदान सहायता राशि भी किसानों को प्रदान की जाएगी। उपार्जन केंद्रों में मक्का की खरीदी भी की जाएगी, किसान समर्थन मूल्य पर अपना मक्का भी बेच पाएंगे। शासन की विभिन्न जनकल्याणकारी योजनाओं के बारे में भी किसानों को जानकारी दी। वही अधिकारियों- कर्मचारियों को निर्देशित किया किसानों को किसी प्रकार की परेशानी न हो जीरो रकबा टोकन जारी करने और वरदाने की त्वरित निराकरण करने को कहा।

इस दौरान जिला पंचायत अध्यक्ष मधु सिंह, ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष यूनुस अंसारी, त्रिलोकी सिंह, अनवर फिरदौसी, अनुविभागीय अधिकारी साहू , नायब तहसीलदार मिश्रा, युवा कांग्रेस अध्यक्ष प्रदीप गुप्ता, नाशीर फिरदौसी, हलीम फिरदौसी, मुख्यकार्यपालन अधिकारी संजय दुबे, जनपद सदस्य व समस्त सरपंच और किसानगण उपस्थित थे।



















