बलरामपुर: प्रति वर्ष की भांति इस वर्ष भी शासकीय उच्चतर माध्यमिक विद्यालय सेवारी में शैक्षिक सत्र 2022- 23 का कक्षा छठवीं एवं नवमी के छात्र-छात्राओं का जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति में सम्मान कर प्रवेश उत्सव मनाया गया।

इस अवसर पर शासन की मंशा अनुसार और गाइडलाइन का पालन करते हुए सर्वप्रथम छात्राओं द्वारा राष्ट्रगीत व राष्ट्रगान की प्रस्तुत की गई। अतिथियों के स्वागत कर छात्राओं के द्वारा स्वागत गीत प्रस्तुत किया गया। जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल के द्वारा छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री का प्रवेश उत्सव के संबंध में संदेश का वाचन किया गया। संदेश वाचन के पश्चात नव प्रवेशी छात्र-छात्राओं का अतिथियों के द्वारा तिलक वंदन, मुंह मीठाकर गणवेश और पुस्तक देकर सम्मान किया गया। उद्बोधन के क्रम में प्राचार्य मुन्ना कश्यप के द्वारा प्रवेश उत्सव, गुणवत्ता एवं शालेय गतिविधियों की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल ने
छात्र -छात्राओं को शुभकामना देते हुए लक्ष्य बनाकर पढ़ने, नियमित रूप से विद्यालय आने और अपने शिक्षक, माता पिता के प्रति आदर भाव रखने की बात कही। कार्यक्रम में छात्राओं के द्वारा प्रवेश उत्सव को यादगार बनाते हुए बहुत ही सुंदर सामूहिक एवं एकल नृत्य प्रस्तुत किया। कार्यक्रम का संचालन व आभार व्यक्त प्राचार्य मुन्ना कश्यप ने किया। इस दौरान विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, बीडीसी, सरपंच, शिक्षक ,शिक्षिकाएं विद्यार्थीगण मौजूद थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!