[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

बलरामपुर। प्रदेश शिक्षक कल्याण संघ जिला इकाई बलरामपुर की बैठक आयोजित की गई। बैठक में बलरामपुर जिले के 6 ब्लॉक राजपुर, शंकरगढ़, कुसमी, बलरामपुर, रामचन्द्रपुर व वाड्रफनगर के 1998 में नियुक्त शिक्षकों ने हिस्सा लेते हुए पुरानी पेंशन का लाभ देने हेतू सभी शिक्षकों ने अपनी आवाज बुलंद की। नई पेंशन योजना से होने वाले नुकसान एवं पुरानी पेंशन योजना से होने वाले लाभ पर विस्तार से चर्चा की गई। नई पेंशन योजना का सभी शिक्षक एवं शिक्षिकाओं ने विरोध किया।

जिला अध्यक्ष कमलेश मेहता कहा नई पेंशन योजना बुढ़ापे में सम्मान से जीने के अधिकार का हनन करती है। सेवानिवृत्ति के बाद सम्मान से जीना हमारा संवैधानिक अधिकार है। हम सभी इस नई पेंशन योजना (काला कनुन) का विरोध करते है। पुरानी पेंशन योजना प्रदान करने हेतु सरकार के कई मंत्री एवं विधायकों का समर्थन हमे प्राप्त हो चुका है तथा भविष्य में सरकार के साथ सकारात्मक बातचीत होने वाली है। हमें अधिक से अधिक संख्या में एकजुट होकर संघर्ष के लिए तैयार रहना होगा। इस बैठक में सभी ब्लाक अध्यक्ष, जिला कार्यकारिणी के सदस्य एवं 1998 से 2004 के बीच नियुक्त शिक्षक उपस्थित हुए। जिला उपाध्यक्ष संजय बर्मन, अम्बिका प्रसाद, धनसी प्रसाद यादव, जिला सचिव देवसाय पैकरा, जिला कोषाध्यक्ष धनंजय तिवारी, कुसमी ब्लॉक अध्यक्ष विनोद गुप्ता, रामचन्द्रपुर ब्लॉक अध्यक्ष महेन्द्र श्रीवास, राजपुर ब्लॉक अध्यक्ष सुदर्शन गुप्ता, शिक्षक शंशाक दुबे, सत्येन्द्र दुबे, रविन्द्र निकुंज, बसंत राम पैकरा, उर्मिला मिंज, शोभा कुन्ती कुजूर, आशा भारती, बसन्ती कच्छप, द्वारिका प्रसाद, सुनील तिवारी, रामाधार सिंह, अनिल कुमार गुप्ता, ओमप्रकाश कश्यप, नूरजमा खान, नागेश्वर पैकरा, मेघनाथ चेरवा, जोशी प्रसाद महत, विश्वजीत पाल, रविन्द्र गुप्ता, संतोष तिवारी, प्रदीप चौबे, शिव कुमार सिंह, दयाशंकर सिंह, मो. हसीब, अनिल तिवारी, राजेन्द्र प्रसाद, दयाशंकर ठाकुर, लालमोहन राम बालेश्वर यादव, अमृत सिंह मंडावी, बंशधारी राम, बुटन यादव, प्रहलाद सिंह रामजतन राम आदि काफ़ी संख्या में शिक्षक उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!