[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

अंबिकापुर। बारिश के बाद मौसम साफ हुआ तो सर्द हवाओं ने सरगुजा संभाग में ठंड का पलटवार करा दिया। बीते चौबीस घंटे में ही इसमें 2.4 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई और अंबिकापुर शहर का शुक्रवार को न्यूनतम तापमान 3 डिग्री पर पहुंच गया। मैदानी और पहाड़ी इलाकों में इसका असर ज्यादा रहा। मैनपाट और सामरी पाठ में न्यूनतम तापमान 2 डिग्री दर्ज किया गया और यहां मैदान में पाले की मोटी परत जम गई। सर्द हवाओं से दिन में धूप के बाद भी राहत नहीं मिली। वही बलरामपुर जिले के राजपुर में 3 डिग्री दर्ज की गई। शीतलहर के प्रकोप दिन में भी ठिठुरन महसूस हुई और अधिकतम तापमान 22 डिग्री के आसपास रहा। चहल-पहल कम, घर पर ही दुबके रहे लोग ठंड के पलट वार से लोगों के जनजीवन पर इसका असर देखा गया। शुक्रवार को शहर में दिन चढ़ते तक चहल-पहल कम रही। धूप निकलने के बाद ही लोग घरों से बाहर निकले। शीतलहर के कारण शाम को सड़कों पर सामान्य दिनों की तुलना में कम भीड़ नजर आई। 29 जनवरी के बाद बादल छाने की संभावना मौसम विभाग के अनुसार अगले दो तीन दिनों तक तापमान इस के आसपास रहने की संभावना है। इसके बाद पश्चिमी विक्षोभ के प्रभाव से 29 जनवरी के बाद मौसम में फिर बादलों की वजह से बदलाव हो सकता है। इससे तापमान में बढ़ोतरी होगी। बढ़ती ठंड के कारण सुबह के समय शहर समेत सरगुजा संभाग में जगह-जगह कोहरे की चादर फैल रही है। इससे सड़क से गुजरने वाले राहगीरों को परेशानी हो रही है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!