छत्तीसगढ़। महासमुंद विधानसभा के झलप पटेवा क्षेत्र के अंतर्गत ग्राम सिंघनपुर में श्रीमद्भागवत महापुराण महायज्ञ महाउत्सव का आयोजन किया गया।इस दौरान तुषार साहू ने कहा कि श्रीमद्भागवत कथा के श्रवण मात्र से प्राणियों का कल्याण संभव है। हर किसी को कथा का श्रवण पूर्ण श्रद्धा भाव के साथ करना चाहिए। कथा में मानव जीवन के लिए शुभ संदेश हैं। मानवीय जीवन को दिशा मिलती है और मनुष्य की तमाम समस्याओं का समाधान मिलता है।इस दौरान भोला महाराज, अरुण विश्वकर्मा, डॉ. राम साहू, रामेश्वर साहू ,भागी साहू ,रितेश साहू, दीपक साहू, ओम साहू, प्रकाश चंद्राकर, दौलत राम साहू आदि उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!