
सूरजपुर: सूरजपुर जिला मुख्यालय के रंगमंच मैदान में संविदा कर्मचारियों का हड़ताल का तीसरा दिवस। इसके साथ ही नियमितीकरण का नारा लगा कर अपना आवाज बुलंद किया. छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के मंच से विभिन्न प्रकार के कार्यक्रम का आयोजन कर “कांग्रेस सरकार द्वारा अपने घोषणा पत्र में किया गया वादा का याद दिलाया गया। कांग्रेस सरकार ने 10 दिन में सभी संविदा कर्मचारियों को नियमित करने का घोषणा किया गया था। परन्तु सत्ता में आने के बाद अब 4 साल बीत जाने के बाद भी संविदा कर्मचारी को नियमित नहीं किया गया है जिसे लेकर सभी संविदा कर्मचारी नाराज है.” महिला कर्मचारियों द्वारा अपने हथेली में विभिन्न प्रकार के मेहंदी से लेखन कर माननीय मुख्यमंत्री को फेसबुक, ट्विटर के माध्यम से नियमितीकरण करने का अनुरोध किया गया।
संविदा कर्मचारियों के द्वारा बताया गया कि अभी यह सांकेतिक हड़ताल है, अगर हमारी मांग 26 जनवरी तक पूरा नही होने पर 30 जनवरी से अनिश्चितकालीन हड़ताल पर जाएंगे। “मांगों को लेकर अभी पांच दिवसीय सांकेतिक हड़ताल किया जा रहा है। ” संविदा कर्मचारियों की हड़ताल पर जाने से कई विभाग के कार्य बंद हो गया है जिससे शासन की योजना से आम लोगो तक नही पहुंच पा रही है। कई विभाग के कार्य प्रभावित हो गए हैं .
हड़ताल के कारण विभागों के काम अस्त व्यस्थ हो गया है:
हड़ताल में स्वास्थ्य विभाग के संविदा कर्मचारियों के चले जाने से स्वास्थ्य सुविधा बंद हो गया है आपको बता दे कि सभी प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र में संविदा कर्मचारी पदस्थ है जिससे सभी स्वास्थ्य केंद्र बंद हो जाने से स्वास्थ्य सुविधा चरमरा गया है इसी प्रकार पंचायत एंव ग्रामीण विकास विभाग, जिला पंचायत, जनपद पंचायत, शिक्षा विभाग, प्रधानमंत्री और मुख्यमंत्री सड़क योजना, महिला एंव बाल विकास विभागों सहित समस्त राष्ट्रीय कार्यक्रम प्रभावित होगा. यह जानकारी सर्व विभागीय संविदा कर्मचारी महासंघ के कार्यकारी जिला अध्यक्ष श्री बी.एल. पटेल ने दी है।
संविदा कर्मचारियों की मांग
सर्व संविदा कर्मचारियों का प्रमुख मांग है राज्य सरकार के जन घोषणा पत्र में उल्लेखित बिंदु अनियमित, संविदा, दैनिक वेतन भोगी कर्मियों को रिक्त पदों में नियमितीकरण की कार्यवाही करने एवं किसी की भी छटनी नहीं करने तथा सभी कर्मचारियों को नियमितीकरण करने का प्रमुख मांग है।
आज 19 जनवरी को विशाल रैली निकाल कर मुख्यमंत्री के नाम सौपा जाएगा ज्ञापन
आपको बता दें की आज 19 जनवरी 2022 को छत्तीसगढ़ सर्व विभागीय संविदा कर्मचारियों के द्वारा अपनी मांगों को लेकर मुख्यमंत्री के नाम पर श्रीफल देकर कलेक्टर महोदय को सौंपा जाएगा ज्ञापन। रैली का आयोजन केतक रोड रंगमंच से कार्यालय कलेक्टर तक किया जाएगा।



















