![IMG-20221122-WA0232](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221122-WA0232.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर।बलरामपुर जिले के संसदीय सचिव व सामरी विधायक चिंतामणि महाराज ने मंगलवार को कोटालू में शासकीय उचित मूल्य दुकान व सह गोदाम का फीता काटकर उद्घाटन किया। संसदीय सचिव को कांग्रेस कार्यकर्ता व महिलाएं व पुरूष ने फूल माला, पुष्प गुच्छ से भव्य स्वागत किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221122-WA0236.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने हर्षोल्लास के वातावरण में कहां कि शंकरगढ़ विकासखंड के कोटालू में शासकीय उचित मूल्य दुकान व सह गोदाम का उद्घाटन किया गया है जिससे राशन लेने वाले महिलाओं को कब दूर जाना नही पड़ेगा। वही कोटालू, भुनेश्वरपुर, अयारी, चांगरो, उदरसई व कृष्णनगर में जन चौपाल लगाकर ग्रमीणों की समस्या सुन तत्काल निराकरण किया। जन चौपाल के दौरान ग्रामीणों ने कहा कि संसदीय सचिव व क्षेत्रीय विधायक हो तो चिंतामणि महाराज के जैसा ग्रामीणों की समस्या सुन मौके पर ही तत्काल निराकरण कर रहे हैं। आज तक सामरी विधानसभा में गांव गांव में जन चौपाल लगाकर कोई भी विधायक ग्रमीणों की समस्या नहीं सुनी हैं, ऐसे विधायक काबिल के तारीफ़ है।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/11/IMG-20221122-WA0247.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
इस दौरान संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के साथ निज सचिव नवीन तिवारी, कांग्रेस कार्यकर्ता, अधिकारी/कर्मचारी, महिलाएं, पुरुष व बच्चे उपस्थित थे।