[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

बीते 13 तेरह वर्षों से हो रही है स्थाई छठ घाट की परिकल्पना 
बलरामपुर। क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ने राजपुर स्थिति गेयर नदी किनारे छठ घाट का निरीक्षण करते हुए निकायकर्मियो व छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ आने वाले छठ पर्व में बेहतर आमजनो को बेहतर सुविधा उपलब्ध हो सके के विषय मे चर्चा करने के साथ ही स्थाई छठ घाट निर्माण की परिकल्पना को लेकर चर्चा कर स्थाई छठ घाट निर्माण के दिशा में पहल करने की बात कही वही बीते 13 वर्षों से छठ घाट की परिकल्पना छठ पूजा सेवा समिति के सदस्यों के साथ नगरवासी भी कर रहें हैं स्थाई छठ घाट को लेकर पूर्व में क्षेत्रीय विधायक सिद्धनाथ पैकरा ने भी स्थाई छठ घाट निर्माण कराने की बात कही थी लेकिन अब तक स्थाई छठ घाट का निर्माण सिर्फ स्वपन बनकर रह गया हैं वैकल्पिक व्यस्था के रूप में स्थानीय जन छठ पूजा समिति बनाकर घाट की साज सज्जा सफाई प्रकाश व टेंट व्यस्था कर धूम धाम से छठ पूजा मनाते हैं। छठ घाट निरीक्षण के दौरान क्षेत्रीय विधायक एवं संसदीय सचिव चिंतामणि महराज ,एल्डरमैन राजीव गुप्ता, प्रदेश उपाध्यक्ष मनोज अग्रवाल, नगर पंचायत अध्यक्ष सहदेव लकड़ा, पार्षद महेंद्र गुप्ता, सीएमओ राजेश कुशवाहा, उपअभियंता मुकेश दुबे, छठ पूजा समिति के सदस्य विशवास गुप्ता, रवि सोनी, संजीव गुप्ता व निकयकर्मी दयाशंकर गुप्ता, अनुराग तिवारी, शुभम तिवारी व नगर गणमान्य जन उपस्थति थे ।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!