बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को राजपुर गेउर हरीतिमा से कांग्रेस कार्यकर्ताओं के साथ नगर में  बाइक रैली निकाली, नगर में कांग्रेस पार्टी जिंदाबाद, चिंतामणि महाराज जिंदाबाद के नारे लगते रहे। संसदीय सचिव को नगर में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने आतिशबाजी, ढोल नगाड़ों, फूलमाला के साथ जगह-जगह स्वागत किया। इसके बाद संसदीय सचिव ब्लॉक स्तरीय कांग्रेस कार्यकर्ता सम्मेलन में अग्रवाल धर्मशाला पहुंचे।

संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने कहा कि कांग्रेस देश की सबसे पुरानी पार्टी है। पार्टी अपनी स्थापना से लेकर आज तक कई नाजुक दौर से गुजरी, लेकिन लोगों के पार्टी के प्रति विश्वास को कमजोर नहीं पड़ने दिया। राष्ट्र निर्माण में कांग्रेस की जो भूमिका रही है, उसे युगों- युगों तक भुलाया नहीं जा सकता। कांग्रेस छोटे से छोटे कार्यकर्ता को सम्मान देना जानती है। उन्होंने कार्यकर्ताओं को आश्वस्त करते हुए कहा कि हर कार्यकर्ता का मान-सम्मान का ध्यान रखा जाएगा। इस देश में सुई बनाने से लेकर मंगलयान बनाने तक का काम कांग्रेस सरकार ने पूरा किया है। उन्होंने सभी लोगों से कार्यकर्ताओं से पार्टी की विचारधारा के साथ आगे बढ़ने का भी आह्वान किया।

इस दौरान संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज के साथ निज सचिव नवीन तिवारी, जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता, प्रदेश प्रतिनिधि संतोष सिंह, पिछड़ा वर्ग ब्लाक अध्यक्ष कन्नीलाल जायसवाल, वरिष्ठ कांग्रेसी नीलेश जायसवाल, सुनील सिंह, गांव-गांव के कांग्रेस कार्यकर्ता उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!