![IMG-20220930-WA0151](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220930-WA0151.jpg?resize=696%2C464&ssl=1)
![](https://www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2024/06/picsart_24-06-28_16-32-10-7591370341123526656217.jpg)
बलरामपुर। बलरामपुर जिले के सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज ने शुक्रवार को मां महामाया मंदिर व दुर्गा पंडालों में पहुंच पूजा अर्चना की।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220930-WA0189.jpg?resize=696%2C464)
सामरी विधायक व संसदीय सचिव चिंतामणि महाराज मां महामाया मंदिर पहुंच भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना की। इसके पश्चात मंदिर प्रांगण में ही स्थिति काल भैरव, मां शीतला मंदिर, मां गायत्री मंदिर, मां संतोषी मंदिर, हनुमान मंदिर, राधा-कृष्ण मंदिर, शिव मंदिर, शनिदेव मंदिर पहुंच पूजा अर्चना कर गांधी चौक पहुंच दुर्गा पंडाल में पूजा अर्चना की।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220930-WA0165.jpg?resize=540%2C810)
ग्राम परसापानी में अनिल यादव के यहां अन्नप्राशन कार्यक्रम में शामिल हुए। वही दिव्यांग परिवार से मिल बच्चे के इलाज के लिए आश्वासन दिया। ग्राम बचवार व शंकरगढ़ दुर्गा पंडाल पहुंच भक्ति भाव के साथ पूजा अर्चना कर प्रसाद ग्रहण किया।
![](https://i0.wp.com/www.cgmp.co.in/wp-content/uploads/2022/09/IMG-20220930-WA0184.jpg?resize=696%2C464)
इस दौरान संसदीय सचिव चिंतामणि के साथ निज सचिव नवीन तिवारी, थाना प्रभारी अखिलेश सिंह, जिला जेल संदर्शक मनोज अग्रवाल, विधायक प्रतिनिधि राजीव गुप्ता सहित कांग्रेस कार्यकर्तागण उपस्थित थे।