[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर निवासी समाजसेवी अशोक अग्रवाल कोढ़ी ने रविवार को एकाएक बढ़ती ठंड से ठिठुर रहे गरीब असहायों, जरूतरमंदो को कंबल वितरण किया। कंपकंपा देने वाली ठंड की रात में असहायों के बीच कंबल वितरण करना एक साहसिक कदम है। रात के अंधेरे में जब सारा जहां ठंड से अपने घरों में दुबके हों ऐसी परिस्थिति में असहायों की सुधि लेने की समाजसेवी ने बहार निकल गरीबों का दर्द समझ सैकड़ाें गरीबों व असहायों को कंबल बांटे।

कंबल वितरण के दौरान समाजसेवी अशोक अग्रवाल कोढ़ी ने कहा कि गरीबों व असहायों को मदद करना मेरी नियती में शामिल है। उन्होंने कहा कि मैंने यह निश्चय किया कि जितना हो सके मैं अब असहायों को ठंड से मरने से बचाऊंगा। जरूरतमंद असहायों को कंबल का वितरण कर रहा हूं। उन्होंने बताया कि यह कार्य पिछले साल से करते आ रहा हूं। नवरात्र के समय भंडारे की व्यवस्था की करता हूं। कंबल वितरण को लोगों ने बताया सराहनीय कदम। कहा जाता है कि जिसका कोई सहारा नहीं होता उसका भगवान ही सहारा होता है।

एक ओर जहा ठिठुरती ठंढ मे रजाई एवं कम्बल के सहारे घरों में लोग सो जाते है।लेकिन उसकी जिंदगी कैसे गुजरती होगी जो एक साधारण चादर के सहारे ठंढी रात गुजारते है। असहायो पर सबकी दया नही होती बल्कि भगवान की जिस पर कृपा होती है वही इस तरह के पुन्य कार्य करते हैं। समाजसेवी ने बताया कि यह कार्यक्रम आगे भी जारी रहेगा। इस दौरान मौके पर अशोक अग्रवाल कोढ़ी, आकाश अग्रवाल,परिजनों सहित गांव के ग्रामीण महिलाएं- पुरूष उपस्थित थे।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!