
[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]
अंबिकापुर।सरगुज़ा संभाग सहित बलरामपुर जिले के राजपुर में सोमवार को सुबह से हवाओं के साथ काले बादलों में अंधेरा छा गया। वाहन चालक वाहन की लाइट व पार्किंग जलाकर चलते रहे वही कछ लोगों ने ठंड से बचने के कारण अलाव का सहारा लिया।न्यूनतम तापमान 6 डिग्री की गिरावट दर्ज की गई। जिले में पहुच रही है शुष्क हवाओं की वजह से अब शीतलहरी चुभन वालीं ठंड का एहसास सभी करने लगे है।

सोमवार को सरगुज़ा का तापमान गिरकर 8 डिग्री तक पहुच गया। छत्तीसगढ़ का शिमला कहे जाने वाला मैनपाठ व सामरीपाठ का तापमान 5 डिग्री तक पहुच गया है। बलरामपुर जिले में 6 डिग्री तक पहुच गया है। वनांचल क्षेत्रो के आदिवासी, पंडो जनजाति, राष्ट्रपति के दत्तक पुत्र कहलाने वाले पहाड़ी कोरवा अब अलाव जलाकर तरजगा करने में विवस है। सोमवार को सुबह धुंध के कारण वाहन चालक 10 बजे तक लाइट व पार्किंग लाइट जलाकर चलते रहे।
क्यों आया मौसम में बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र ने बताया कि ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा के ऊपर में स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक गई है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरुनी कर्नाटक से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। हरियाणा से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण प्रदेश के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर ओले गिरने का अनुमान है।



















