[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

अंबिकापुर।सरगुज़ा संभाग सहित बलरामपुर जिले के राजपुर में सोमवार को रात्रि 8 बजे हल्की बारिश शुरू हुई  9 बजे बंद हो गई। इसके बाद दूसरे दिन मंगलवार को सुबह से अंधेरा छाया रहा। 10 बजे अचानक मौसम बिगड़ गया और अंधेरा छा गया। इसके बाद बारिश शुरू हो गई। इस बारिश से रबी की फसलों को ज्यादा फायदा होगा।

किसानों को खेतों में इस समय रवि की फसलों में पानी देने के लिए ट्यूबेल का सहारा लेना पड़ रहा था पर अब बारिश होने से किसानों को कुछ राहत मिलेगी। वही सहकारी समितियों में किसान अपना धान लेकर बेचने के लिए पड़े हुए हैं कुछ  किसानों की धान पानी में भीग गया। किसान किसी प्रकार तिरपाल, प्लास्टिक के सहारे धान को ढक कर सुरक्षित स्थान पर पड़े रहे। वाहन चालकों वाहन की लाइट व पार्किंग जलाकर चलते रहे वही कछ लोगों ने ठंड से बचने के कारण अलाव का सहारा लिया।


क्यों आया मौसम में बदलाव
मौसम विज्ञान केंद्र के विज्ञानी एच. पी. चंद्रा ने बताया कि ऊपरी हवा का एक चक्रीय चक्रवाती घेरा उत्तर हरियाणा के ऊपर में स्थित है। यहीं से एक द्रोणिका दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक गई है। एक द्रोणिका उत्तर अंदरुनी कर्नाटक से उत्तर मध्य महाराष्ट्र तक फैली हुई है। हरियाणा से लेकर दक्षिण-पूर्व मध्य प्रदेश तक द्रोणिका की मौजूदगी के कारण प्रदेश के मध्य भाग में एक-दो स्थानों पर ओले गिरने का अनुमान है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!