[responsivevoice_button voice=”Hindi Female” buttontext=”Listen to Post”]

दिल्ली। उदयपुर शहर के सवीना क्षेत्र में शनिवार शाम सीमेंट के एक गोदाम में आग लग गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में प्लास्टिक के खाली बैग्स होने से आग के चलते काला-गहरा धुएं फैल गया। जिसके चलते लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी और आसपास के एक दर्जन से अधिक आवासों तत्काल खाली करा लिया गया और लोगों को सुरक्षित स्थान पर भेजा गया।शहर के सवीना क्षेत्र में रेलवे फाटक के समीप श्रीराम स्कूल के पीछे कांतिलाल जैन के सीमेंट गोदाम में शनिवार शाम अचानक आग लग गई। शॉर्ट सर्किट के कारण लगी आग देखते ही देखते पूरे गोदाम में फैल गई। गोदाम में बड़ी मात्रा में सीमेंट और प्लास्टिक के खाली बैग भरे हुए थे। सूचना पर नगर निगम की चार दमकलें मौके पर पहुंची। एक घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पा लिया गया। घटना के समय गोदाम पर कोई मौजूद नहीं था। प्लास्टिक के कट्टों से पूरे इलाके में धुएं का गुबार छा गया। धमाकों की आग के साथ फैले धुएं से लोगों को सांस लेने में तकलीफ होने लगी। तेज धमाकों की आवाज से लोग पहले से ही सहमे थे। बढ़ती आग को देखते हुए मौके पर पहुंची थाना पुलिस ने आसपास के घरों को भी तुरंत खाली करवाया और तत्काल सुरक्षित जगह पर पहुंचाया। दमकल दल ने आग से गोदाम में दस लाख रुपए से अधिक का नुकसान का आकलन किया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!