आशीष कुमार गुप्ता

अंबिकापुर/सेदम: नेहरू युवा केंद्र संगठन सरगुजा युवा कार्यक्रम खेल मंत्रालय एवं भारत सरकार एवं जिला युवा अधिकारी पवन कुमार के निर्देशानुसार शनिवार को बतौली के स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम स्कूल शान्तिपारा के कार्यक्रम हाल में करिअर गाइडेंस कार्यशाला का आयोजन किया गया,।जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में प्रसन्ना केरकेट्टा प्राचार्य हिंदी माध्यम,राजेश गुप्ता प्राचार्य अंग्रेजी माध्यम,उमेश गुप्ता BPO,संध्या गुप्ता उपस्थित रहे और मुख्य वक्ता के रूप में नंद कुमार गुप्ता संकुल समन्वयक सूर्यकांत सिंह,समाजसेवी नीलू गुप्ता, सूरसरिता उपस्थित रहे।सर्वप्रथम विद्या की देवी मां सरस्वती के छाया चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित किया गया तत्पश्चात अथितियो का पुष्प गुच्छ एवम बैच से स्वागत किया गया उसके पश्चात मुख्य वक्ताओं द्वारा अपना व्याख्यान प्रस्तुत किया गया,व्याख्यान के माध्यम से युवाओं को अपनी रुचि अनुसार क्षेत्र का चुनाव कर उस दिशा में मेहनत करने के लिए प्रेरित किया गया और इसके साथ ही विभिन्न प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी किस प्रकार की जा सकती है इसकी भी जानकारी दी गई , साथ ही साथ यह भी बताया गया कि तकनीक का सही उपयोग करके आसानी से सफलता प्राप्त की जा सकती है।

शालिनी गुप्ता ने नेहरू युवा केंद्र के बारे में जानकारी दी।इसके पश्चात् समस्त अतिथियों को प्रतीक चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। इस कार्यक्रम को सफल बनाने में पूनम,काजल,आलोक,विशाल और आत्मानंद परिवार की अहम भूमिका रही।कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी शालिनी गुप्ता के द्वारा किया गया।कार्यक्रम का आयोजन नेहरू युवा केंद्र सरगुजा द्वारा किया गया।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!