
अम्बिकापुर। सरगुजा जिले के हसदेव अभ्यारण्य क्षेत्र में कोयला खदान के लिए 2 दिन से पेड़ कटे जा रहे हैं इसके विरोध में आज सरगुजा भाजपा के कार्यकर्ता उदयपुर स्थित हसदेव अभ्यारण्य पहुंच कर इसका जमकर विरोध करते हुए धरने पर बैठ गए इस दौरान पुलिस व जिला प्रशासन के आला अधिकारी उन्हें मनाते हुए नजर आए लेकिन जंगल काटने का विरोध भाजपा के कार्यकर्ता करते रहे।

इस दौरान भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अनुराग सिंह ने क्षेत्रिय विधायक टीएस सिंह देव व मुख्यमंत्री भुपेश बेल पर निशाना साधते हुए कहा कि सिंह देव पेड कटने पर गोली खाने की बात करते हैं वही मुख्यमंत्री पेड़ नहीं कटने की केवल बोली बोलते है आज जब पेड़ कट रही है तो गोली व बोली दोनों गायब है, अनुराग सिह ने कहा कि प्रदेश की सरकार आदिवासियों की विरोधी है जिसके कारण उनके जंगल उनके निवास को छिन रही है।



















