27 हाथियों का दल अलखडीहा जंगल में विचरण कर रहा

वन विभाग ने लोहरपारा और कोरवापारा गांव के पहाड़ी कोरवाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा

दो हाथियों के दल में द्वंद चल रहा, हाथियों की चिंघाड़ से सहमे ग्रामीण, रतगजा करने में विवस

बलरामपुर। बलरामपुर जिले के राजपुर वन परिक्षेत्र के अंतर्गत अलखडीहा के लोहारपारा जंगल में 27 हाथियों का दल विचरण कर रहा हैं। हाथियों का दल ने 9 दिनों में करीब 60 किसानों के धान व मक्का के 50 हेक्टेयर फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। वन विभाग ने लोहारपारा और कोरवापारा गांव के दर्जनों पहाड़ी कोरवा परिवार को सुरक्षित स्थान पेंडारी व अलखडीहा भेजा। वन मंडलाधिकारी विवेकानंद झा के निर्देश पर मौके पर उप वनमंडलाधिकारी व वन परिक्षेत्राधिकारी ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहें है।

आपको बता दें प्रतापपुर क्षेत्र से 25 हाथियों का दल 9 दिन पहले करवा, गोपालपुर, माकड़ जंगल होते हुए राजपुर सर्किल अलखडीहा के लोहारपारा कक्ष क्रमांक 2823 पहुंचकर रात्रि में 5 हेक्टेयर धान व मक्का फ़सल को नुक़सान पहुंचाया है। शनिवार को शाम उप वन मंडलाधिकारी अशोक तिवारी व वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू वनकर्मियों के साथ अलखडीहा, जरहाडाँड़, कौडू, माकड़ गांव पहुंचकर जन चौपाल लगाकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दिया। 25 हाथियों के दल में 10 सावक, 10 मादा व 5 नर बताया जा रहा है। वही रविवार को सुबह दुप्पी गांव से दो दंतैल हाथी दल में पहुंचकर आपस मे द्वंद कर रहा है।गांव के ग्रामीण हाथियों के चिंघाड़ से रतजगा करने में विवस है। 

पहाड़ी कोरवाओं को सुरक्षित स्थान पर भेजा 

अलखडीहा जंगल से लगे लोहारपारा और कोरवापारा  गांव में दर्जनों पहाड़ी कोरवा जंगल किनारे मकान बनाकार निवासरत है। जिनकी जनसंख्या करीब ढाई सौ है। उप मंडलाधिकारी आशिक कुमार तिवारी ने पहाड़ी कोरवा महिला, पुरुष व बच्चों को सुरक्षित स्थान अलखडीहा और पेंडारी गांव भेजा। पहाड़ी कोरवा अपने घर से खाना, पानी, टार्च, दवा, कपड़ा, बर्तन लेकर पहुंचे है। वही वन विभाग के कर्मचारी पहाड़ी कोरवाओं के देखभाल में लगे हुए हैं।

प्रभावित क्षेत्र

अलखडीहा सहित जरहाडाँड़, कौडू, माकड़, सेवारी, बभनी, जिगड़ी, पस्ता, बासेन, उलिया, उफ़िया, माकड़, जोताड़, जगिमा, पटना, करवा, गोपालपुर, कर्रा, झींगों, मुरका, दुप्पी रेवतपुर, जामदोहर, खोखनिया, कुंदीखुर्द, बदौली आदि गांव प्रभावित क्षेत्र है।

वन विभाग मौके पर पहुंच ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी

वनकर्मी मौके पर पहुंचकर गजवाहन से हाथियों से दूर रहने के लिए लाउडस्पीकर से एनाउंस करा रहे है वही उप मंडलाधिकारी अशोक तिवारी ने बताया कि ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दी जा रही है। ग्रामीणों को टार्च, मिर्च पाऊडर, टायर मसाल, पंपलेट प्रदान किया है। जिन किसानों को हाथियों से फसल का नुकसान हुआ है उनका मुआवज़ा प्रकरण तैयार कर राशि दिया जाएगा।

इस दौरान मौके पर उप वनमंडलाधिकारी अशोक तिवारी, वन परिक्षेत्राधिकारी महाजन लाल साहू, डिप्टी रेंजर आरपी राही, रामचंद्र जायसवाल, रामानन्द यादव मौके पर पहुंचकर ग्रामीणों को हाथियों से दूर रहने की समझाइश दे रहे है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!