
जशपुर: हिंदू धर्म के खिलाफ अपशब्द कहना चार लोगों को महंगा पड़ गया। पुलिस ने चंद्रपुर, बागबहार, कांसाबेल एवं कुनकुरी क्षेत्र से चार आरोपियों को गिरफ्तार किया है। इनके खिलाफ थाना कुनकुरी में अपराध पंजीबद्ध किया गया है।
जानकारी के अनुसार करनेल सिंह, उम्र 52 वर्ष, निवासी चरईडांड़ ने 28 फरवरी 2024 को थाना कुनकुरी में रिपोर्ट दर्ज कराई कि 27 फरवरी 2024 को सुनील कुमार खलखो, श्याम सुंदर मरावी, रेमिश तिर्की और संजय सक्सेना ने भारत मुक्ति मोर्चा राष्ट्रीय किसान मोर्चा के संयुक्त तत्वाधान में कुनकुरी सलियाटोली के मिनी स्टेडियम में एक आमसभा आयोजित कर हिंदू धर्म के बारे में आपत्तिजनक और अपशब्द टिप्पणी की।इन टिप्पणियों में हिंदू धर्म को कोई धर्म नहीं मानना, मौलिक अधिकार छीनना, एसटी/एससी और अन्य पिछड़ा वर्ग को सताना और टॉर्चर करना, अनुच्छेद-25 का हनन करना, धर्म के नाम पर नौटंकी करना, ईव्हीएम मशीन से चुनाव प्रक्रिया रोकना, और धार्मिक गुरुओं के बारे में अपशब्द कहना शामिल था।पुलिस ने रिपोर्ट के आधार पर थाना कुनकुरी में धारा 109, 153(ए), 153(बी), 294, 295(ए), 34, 505(2) भा.द.वि. के तहत अपराध पंजीबद्ध कर जांच शुरू की।
पुलिस टीम ने इस टीम ने विभिन्न स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में सुनील कुमार खलखो (37 वर्ष, निवासी गोढ़ी बी, थाना बागबहार), श्याम सुंदर मरावी (47 वर्ष, निवासी कुनकुरी), रेमिश तिर्की (56 वर्ष, निवासी कांसाबेल) और संजय सक्सेना (47 वर्ष, निवासी कापू विजय नगर) शामिल हैं। सभी आरोपियों को आज न्यायालय के समक्ष पेश किया गया।



















