
कोरिया: कोरिया के पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार द्वारा शुक्रवार को पुलिस लाईन बैकुंठपुर में आयोजित जनरल परेड में चार पुलिस आरक्षक/चालकों को कम समय में पुलिस वाहन के टायर बदलने की तत्परता के लिए पुरस्कृत किया गया। इस दौरान, एसपी परिहार ने सभी अधिकारी-कर्मचारी के वर्दी, अनुशासन और परेड ज्ञान की जांच की।

परेड के बाद, एसपी कोरिया ने आरक्षक चालकों के लिए टायर बदलने की प्रतियोगिता आयोजित की। बारिश के बीच, एसपी कोरिया ने खुद भी भीगते हुए इस प्रतियोगिता को संपन्न करवाया। शिवादास, चंद्र प्रताप, शंकर पैकरा, और केशव सोनवानी ने कम समय में टायर बदलने की अपनी दक्षता प्रदर्शित की, जिसके लिए उन्हें प्रशंसा से पुरस्कृत किया गया।
एसपी परिहार द्वारा पूर्व में भी हथियारों को खोलने और जोड़ने की प्रतियोगिता कराई जा चुकी है। यह प्रतियोगिताएं कर्मचारियों की प्रेरणा और शिक्षण के उद्देश्य से आयोजित की जाती हैं।परेड के पश्चात, एसपी कोरिया ने कर्मचारियों की ओ.आर. पेशी ली और उनकी समस्याओं का तत्काल निराकरण किया। इस परेड में उप पुलिस अधीक्षक, रक्षित निरीक्षक, यातायात प्रभारी और अन्य अधिकारीगण भी सम्मिलित हुए।



















