
सूरजपुर: कलेक्टर एस. जयवर्धन के निर्देशानुसार चिराग परियोजना अंतर्गत विकासखण्ड ओड़गी के 40 उद्यानिकी मित्र एवं विकासखण्ड प्रतापपुर के 40 उद्यानिकी मित्रों का कृषि विज्ञान केन्द्र अजिरमा में 05 दिवसीय प्रशिक्षण 16 दिसंबर से प्रारंभ होकर आज 21 दिसम्बर को सम्पन्न हुआ। जिसमें उद्यानिकी मित्रों को न्यूट्रीशन, सपोर्टिव एंड रिसिलिएंट हॉर्टिकल्चर विषय में विस्तृत जानकारी दी गई। वहीं पोषण बाड़ी, जैविक खेती, सूक्ष्म सिंचाई प्रणाली, नर्सरी प्रबंधन, बीजोपचार, मृदा परिक्षण व उद्यानिकी फसलों के साथ-साथ चिराग योजनांतर्गत चलने वाली योजनाओं के बारे में कृषि विज्ञान केन्द्र के वैज्ञानिकों एवं विभागीय अधिकारियों के द्वारा जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के प्रारंभ में सभी उद्यानिकी मित्रों को प्रशिक्षण संबंधी साहित्य एवं डायरी, पैन, प्रशिक्षण कीट आदि प्रदाय किया गया।
इस अवसर पर सहायक संचालक उद्यान जयपाल सिंह मराबी, वरिष्ठ वैज्ञानिक डॉ. राजेश चौकसे, प्रमुख कृषि विज्ञान केन्द्र, डॉ. सी.पी. रहंगडाले, वैज्ञानिक कृषि वानिकी, डॉ. विरेन्द्र चौहान वैज्ञानिकी कीट विज्ञान, तथा दोनो विकासखण्ड के उद्यान अधिक्षक एवं ग्रामीण उद्यान विस्तार अधिकारी प्रमुख रूप से उपस्थित थे।



















