
अम्बिकापुर: समर्थन मूल्य में धान बेचने 10 नवंबर 2022 के लिए 12 किसानों ने टोकन कटवाया है। इन 12 किसानों से करीब 209 क्विंटल धान की खरीदी की जाएगी। टोकन कटाने के लिए किसान अब मोबाइल एप्प टोकन तुंहर हाथ का भी उपयोग कर रहे है। 12 में से 9 टोकन मोबाईल एप्प के द्वारा कटवाया गया है।
जानकारी के अनुसार 10 नवम्बर के लिए उपार्जन केंद्र नमनाकला, भुसु, प्रतापगढ़ तथा जमगला में 1-1 टोकन, कर्रा में 6 और बन्दना में 2 टोकन कटवाया गया है।उल्लेखनीय है कि राज्य शासन के निर्देशानुसार 1 नवम्बर 2022 से समर्थन मूल्य में धान खरीदी प्रारम्भ हो गया है। जिले में फसल तैयार नहीं होने के कारण अभी केन्द्रों में आवक धीरे धीरे बढ़ रही है। सप्ताह भर बाद खरीदी में तेजी आने की संभावना है।



















