सूरजपुर: सूरजपुर जिले के ओड़गी विकासखंड के ग्राम पंचायत बेदमी में शुक्रवार शाम घर के बाहर खेल रहे 12 वर्षीय बच्चे पर तेंदुए ने हमला कर दिया। तेंदुए को देखकर बच्चे ने शोर मचाया तो लोग शोर मचाते हुए भागकर मौके पर पहुंचे। लोगों का शोर सुनकर तेंदुआ भाग निकला। हमले में बच्चे के गले, हाथ एवं शरीर के अन्य हिस्सों में चोटें आई हैं। उसे ओड़गी अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

मिली जानकारी के मुताबिक ग्राम बेदमी निवासी सुरेन्द्र गुर्जर का पुत्र सौरभ गुर्जर (12) बीती शाम कीब छह बजे घर के सामने खेल रहा था। धुंधलके में अचानक जंगली जानवर तेंदुआ मौके पर पहुंचा और उसने बच्चे पर हमला कर दिया। बच्चे की चीख सुनकर आसपास मौजूद लोग शोर मचाते हुए भागकर मौके पर पहुंचे तो जानवर भाग निकला। लोगों ने घायल सौरभ गुर्जर को ओड़गी अस्पताल में भर्ती कराया है।

Leave a reply

Please enter your name here
Please enter your comment!